Nora Fatehi डेट पर जाने के बाद नहीं भरतीं खाने का बिल, बताई ऐसी वजह कि सबकी बोलती हो गई बंद

Nora Fatehi video

Nora Fatehi On Kapil Sharma Show: मशहूर टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते कई बड़े सेलब आते हैं और वो अपने दिल की बात बताते हैं। इस हफ्ते भी अक्षय कुमार आने वाले हैं वो भी चार-चार हसीनाओं के साथ। अक्षय के साथ इस शो में नोरा फतेही भी आएंगी, जिनका हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो बता रही हैं कि क्यों वो डेट पर जाने के बाद खाने का बिल नहीं भरती हैं। उनका जवाब सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान हो गया।

क्यों उदास दिखना चाहते हैं अक्षय
नोरा फतेही इस हफ्ते 'कपिल शर्मा शो' में कॉमेडी का तड़का लगाने पहुंचेंगी। हाल ही में शो से एक प्रोमो आया है, उसमें दिखाया है कि अक्षय कुमार कहते हैं, "मुझे भी एक टेंशन है।" अर्चना पूरन सिंह पूछती हैं "क्या?" अक्षय जवाब देते हैं, "मुझे इस बात की टेंशन है कि मेरे साथ 4 हीरोइन जा रही हैं फॉरेन टूर पर। मुझे आपने आपको दुख दिखाना है घर पे।" इस बयान ने सभी को सकते में डाल दिया। अक्षय ने आगे कहा, "अगर आप खुश घर लौटे, तो बेटा अगला शो कभी नहीं होगा।" अक्षय ने कपिल से सवाल किया, "तू तो शादीशुदा है। तू तो जनता है ये बात को।" कपिल जवाब देते हैं, "चलो छोड़ो ये बात क्या करना।" सभी जोर से हंसते हैं।

नोरा नहीं भरेंगी खाने का बिल
इसी प्रोमों में कपिल अर्चना से कहते हैं, "आपको पता है अर्चना जी नोरा ने अभी मीडिया में एक बयान दिया कि अगर लड़की के साथ में डेट पे जाते हैं, तो उस डेट पर जो भी बिल आए वो लड़के को देना चाहिए।" इसके बाद अर्चना नोरा से कहती हैं, "दुनिया बदल गई है। अब महिलाएं भी बिल भरती हैं।" नोरा जवाब देती हैं, "आप बिल भर सकते हैं लेकिन मैं बिल नहीं भरूंगी।" नोरा की ये बात सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nora fatehi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X