रात होते ही एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने बुलाया, इतने घंटों तक कड़ाई से की पूछताछ!

elvish yadav

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर बनने के बाद एल्विश यादव काफी मुसीबत में हैं। कुछ समय पहले उनपर रेव पार्टी को लेकर कई गंभीर आरोप लगे हैं। लेकिन अब जो पता चला है कि उससे इतना तय है कि एल्विश की मुसीबतें कम नहीं होने वाली हैं।

पता चला है कि नोएडा पुलिस ने देर रात एल्विश को बुलाया और करीब 3 घंटे तक कड़ाई से पूछताछ की। हालांकि इस दौरान एल्विश से क्या पूछा गया और उन्होने किस तरह के जवाब दिए इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

बीते दिनों में नोएडा पुलिस ने एल्विश को नोटिस दिया था और इसके बाद लोग इंतजार कर रहे थे कि वो कब पेश होंगे। नोएडा पुलिस ने हाल ही में पांच सपेरों को नौ सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। ये वो सपेरे थे जिनके पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं था कि वो सांप कैसे रख रहे हैं।

वन विभाग की तरफ से कुछ सांपों के लिए लाइसेंस भी दिया जाता है। ये कड़ी अगर इस केस से जुड़ती है तो चर्चा होगी और समस्याएं भी बढ़ेंगी। एल्विश यादव को लेकर पता चला था कि इस रेव पार्टी में सांपो का जहर इस्तेमाल किया गया है।

हाल ही में उन्होंने एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें एल्विश को एक सांप के साथ देखा जा सकता है। हालांकि इस फोटो में उन्होंने उनके वायरल हो रहे वीडियो का सच बताया है। इस वीडियो में एक विदेशी हसीना के साथ वो नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक सांप भी नजर आ रहा है।

इस वीडियो को लेकर एल्विश यादव ने बताया कि यह वीडियो छह महीने पुराना है और उनके म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है। इसके बाद भी कई तरह की शिकायतें आई हैं और एल्विश की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

हालांकि ये केस कहां तक जाता है और क्या होता है इसका खुलासा तो अदालत में ही होगा। एल्विश यादव सब काम छोड़ इस केस में फंस गए हैं।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X