'गुत्थी' का मतलब सिर्फ और सिर्फ सुनील और कोई नहीं: उपासना
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए शो में बुआ का रोल निभाने वाली अभिनेत्री उपासना सिंह ने कहा कि "सुनील ग्रोवर के सिवाय कोई गुत्थी का किरदार नहीं निभा सकता। सिर्फ वही गुत्थी हैं।"कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड्स के रेड कारपेट पर उपासना ने पत्रकारों को बताया, "सुनील ग्रोवर के सिवाय कोई गुत्थी का किरदार नहीं निभा सकता। सिर्फ वही गुत्थी हैं।"
उपासना ने कहा, "लेकिन हां, कार्यक्रम में नए किरदार आ रहे हैं और वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी गुत्थी की जगह नहीं ले सकता। कलर्स चैनल स्वयं उसकी जगह किसी को नहीं देना चाहता।"
आपको बता दें कि सुनील के किरदार गुत्थी ने प्रवेश करने के अपने अनोखे स्टाइल और गीत 'आप आए हैं हमारे घर में, फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
गौरतलब है कि कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सबसे लोकप्रिय किरदार गुत्थी की कमी अभी भी लोग महसूस कर रहे हैं। इस किरदार को प्ले करने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर ने पैसों के चलते चैनल वालों को ठेंगा दिखा दिया था जिसके बाद चैनल वालों ने गुत्थी उर्फ सुनील को लीगल नोटिस भिजवा कर साफ कर दिया कि वह गुत्थी का रोल और कहीं नहीं प्ले कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications












