रोडीज में अब No रघु-राजीव, सामने होगे ईशा, विजेंद्र और करण कुंद्रा
रोडीज के नाम से ही अगर किसी का चेहरा सामने आता है तो वह हैं रघुराम और राजीव लक्ष्मण। रोडीज में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा डर अगर किसी का होता है तो वह इन दोनों का। जिनके अजीबोगरीब सवाल और हरकतें कंटेस्टेंट को का हर तरह से परख लेतें हैं। लेकिन अगर इस शो से इन दो नामों को ही हटा दिया जाए तो? हम ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि रोडीज के इस सीजन में कुछ ऐसा ही होने वाला है।

रोडीज के अगले सीजन में आपको रघु- राजीव नहीं, बल्कि तीन अलग जज दिखेंगे। इस बार रो़डीज के जज होगें, बॉक्सर विजेन्द्र सिंह, टीवी एक्टर करण कुंद्रा और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल। वहीं, यहीं सिर्फ जाना- पहचाना चेहरा होगा, वह है रोडीज के होस्ट रणविजय सिंह का।
खबरों के मुताबिक, इस बार कंटेंस्टेंटस का इन तीनों जज के साथ पर्सनल इंटरव्यू होगा। वही, इसके साथ ही रोडीज के निर्माता इस बार शो में कई बड़े बदलाव करने वाले हैं। चैनल शो के फॉरमैट को चेंज करने वाला है। लिहाजा, पूरे शो में कंटेंस्टेट को अगर कोई देखी- पहचानी बात लगेगी तो वो रणविजय होंगे। क्योंकि बाकी शो की रूपरेखा बदलने वाली है।
आपको बता दें, विजेंद्र सिंह पिछले सीजन में एक सेलिब्रिटी के तौर पर रोडीज में आ चुके हैं। वहीं, करण इसी चैनल पर एक और शो कर रहे हैं, फनाह- सीजन 2, जिससे वे काफी पॉपुलर हो रहे हैं। हालांकि कभी इस खबर पर इस तीनों जजों ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











