जी के मंच पर करीना ने खोली शोभा की पोल
21 सितंबर को मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए करीना हर वो काम कर रही है जिसके चलते लोगों का ध्यान फिल्म की ओर जाये। कभी वो टीवी शो में नजर आती हैं तो कभी वो किसी मैंगजिन को साक्षात्कार देती हैं। जी टीवी के डांस इंडिया डांस के मंच पर पहुंची करीना ने अपने ऊपर लिखी किताब का विमोचन किया।
करीना के जीवन पर किताब शोभा डे ने लिखी है लेकिन करीना के जीवन पर आधारित होने बावजूद इस किताब में करीना से जुड़ी निजी बातें नहीं हैं।
इस बात का खुलासा करीना ने खुद किया है। शोभा की किताब में करीना के फिटनेस टिप्स है और हिंदी सिनेमा में गुजारा अब तक सफर है। यह एक स्टाइल बुक है।
जी के रियलिटी शो पर पहुंच कर करीना ने गजब ढा दिया। करीना ने शो के महाजज मिठुन चक्रवर्ती और शो के प्रतियोगी बच्चों के साथ हलकट जवानी पर डांस भी किया।
करीना ने कहा कि इस शो से एहसास होता है कि आज के बच्चे काफी स्मार्ट हैं। करीना को इस फिल्म के जरिये कई अवार्ड मिलने की उम्मीद है। फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।
ब्रेकिंग न्यूज: शाहरूख खान हुए लापता


Click it and Unblock the Notifications












