नया प्रयोग है 'खिचड़ी-द मूवी'

khichadi
लोकप्रिय हास्य टेलीविजन शो 'खिचड़ी' से लोगों के दिलों में जगह बना चुके अभिनेता-निर्माता जे.डी. मथीजा कहते हैं कि उनकी इस शो पर अधारित फिल्म 'खिचड़ी-द मूवी' का निचोड़ तो वही होगा लेकिन इसकी सामग्री में नयापन होगा। मथीजा ने कहा, "'खिचड़ी-द मूवी' दो घंटे की फिल्म है जो लोगों को खूब हंसाएगी। वैसे फिल्म का निचोड़ तो वही होगा लेकिन इसकी सामग्री ताजा होगी।.. इसमें पूरी तरह से किरदार आधारित हास्य है।"

उन्होंने कहा, "मुझे कई लोगों ने आगाह किया कि मैं इस फिल्म के साथ जोखिम उठा रहा हूं। उनका कहना था कि फिल्म में बड़े कलाकार न होने पर उसकी सफलता की संभावना बहुत कम है। इस फिल्म से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हो सकती हैं क्योंकि छोटे पर्दे पर यह सफल शो रहा था लेकिन मैं इसके प्रति आश्वस्त हूं और मैं सुनिश्चित हूं कि लोग इसे अवश्य पसंद करेंगे।"

आतिश कपाड़िया का लिखा और निर्देशित 'खिचड़ी' ऐसा पहला भारतीय शो है जिस पर फिल्म का निर्माण हुआ है। शो के किरदार हंसा (सुप्रिया पाठक), प्रफुल्ल (राजीव मेहता), बाबूजी (अनंग देसाई), हिमांशु (मथीजा) और जयश्री (वंदना पाठक) घर-घर में मशहूर हो गए हैं। फिल्म में टीवी शो के कलाकारों को ही लिया गया है लेकिन वंदना की जगह पर अभिनेत्री निमिशा वकारिया अभिनय करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X