बिग बॉस के घर में बची है सिर्फ पागलों की सेना!
लोनावला। टीवी चैनल कलर्स के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के घर में अब सिर्फ पागलों की सेना बची है। अररे... पागल? आप सोच रहे होंगे किसी सेलेब्रिटी को हम पागल कैसे कह सकते हैं। तो सबसे पहले हम आपको बता दें कि हम किसी भी सेलेब्रिटी पर निजी हमला नहीं कर रहे हैं, हम वही बता रहे हैं जो बिग बॉस में दिखाया जा रहा है। हम एक-एक कर चर्चा करें तो इस सूची में सबसे पहला नाम आता है इमाम सिद्दीकी का।
इमाम साहब सुबह उठते ही एक ही रट लगाये रहते हैं, "अभी तेरी क्लास लेता हूं, पूरी दुनिया के सामने जब तेरी क्लास लूंगा तब समझ में आयेगा, जब नेशनल टेलीविजन में दुनिया के सामने तेरी क्लास लूंगा न तब तुझे समझ में आयेगा..." इमाम ये शब्द सिर्फ निकेतन के लिये नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति के लिये इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें छेड़ देता है। लोगों का मनोरंजन करने के लिये इमाम को शो में दूसरी बार लाया गया, लेकिन अब वो मनोरंजन कम सिरदर्द ज्यादा पैदा कर रहे हैं।
सोमवार का एपिसोड में तो कुछ भी मनोरंजक नहीं दिखा। बिग बॉस ने चोर-पुलिस और आम आदमी का गेम रखा, जिसमें रुपए चुराने का और जेल में बंद करने का गेम था। इस गेम में राजीव खुद को चुलबुल पांडे से कम नहीं समझ रहे थे। वहीं सना तो चुलबुल बन ही गईं। इस खेल को देखने के बाद साफ दिख रहा था कि मैच पूरी तरह फिक्स है। इमाम ने वॉशबेसिन के नीचे जिस जगह पर पैसे छिपाये, वहां सना आसानी से गईं और पैसे निकाल लिये। सना की बॉडी लेंगवेज से साफ नजर आ रहा था कि बिगबॉस की टीम ने उन्हें बताया है कि पैसे कहां रखे हैं।
देखें- बॉलीवुड की टॉप बिकनी बेब्स
इस लिस्ट में एक नाम तो भूल ही नहीं सकते। वो है सपना। जब हंसने की बारी आती है, तो उनकी उछल-उछल कर हंसी किसी पागल से कम नहीं होती। शुरू में तो उनकी इस हंसी में मनोरंजन दिखाई देता था, लेकिन अब बोरियत होती है और गुस्सा भी आता है। खैर कुल मिलाकर देखा जाये तो बिग बॉस के अंतिम पड़ाव में रोमांच बढ़ने के बजाये बोरियत बढ़ रही है। अब देखते हैं यह बोरियत कब तक रहती है।


Click it and Unblock the Notifications
