BIGG BOSS 12 सलमान खान ने लिया चौंकाने वाला फैसला,पहले वीक में महा ट्विस्ट !
बिग बॅास 12 में इस वीकेंड हर बार की तरह सभी को सलमान खान का इंतजार है। श्रीसंत की गाली और खान सिस्टर के गलत व्यवहार पर सलमान के कमेंट का सभी को इंतजार है।
वहीं पहले वीक के नॅामिनेशन के लिए दीपिका,सृष्टि,खान सिस्टर,रोशनी--कृति और शिवाशीष-रोमिल में से कोई एक जोड़ी या फिर सिंगल घर से बाहर जा सकता है। ऐसी खबर है कि इस बार कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं जाएगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है फैंस के लिए बुरी खबर, कुमकुम भाग्य को तगड़ा झटका
शो में पहले ही दिन नॅामिनेशन के चलते दो कंटेस्टेंट बाहर जा चुके हैं। वहीं इस बार नॅामिनेशन की प्रक्रिया 19 सितबंर यानी कि बुधवार को हुई है। वोटिंग का फैसला शुक्रवार को आना है।

ऐसे में दो दिन की वोट के आधार पर किसी भी कंटेस्टेंट को घर से नहीं निकाला जा सकता है। सलमान भी पहले वीक में किसी को भी घर से बाहर निकालने के पक्ष में नहीं होते हैं।
उनका मानना है कि गेम की शुरुआत में सभी को एक वीक का समय देना चाहिए। यानी मुमकिन है कि इस वीके नॅामिनेशन को अगले वीक के लिए भी फिक्स कर दिया जाए।
बहरहाल,ये हैं बिग बॅास 12 के वो कंटेस्टेंट जो फाइनल की रेस में भी पहुंच सकते हैं..


Click it and Unblock the Notifications