बिग बॉस: 2.5 करोड़ की पामेला के महंगे नखरे
पामेला ने बिग बॉस के घर में तीन दिन रुकने के लिए 2.5 करोड़ रुपये लिए हैं। लेकिन बिग बॉस के प्रबंधकों को पामेला इतनी सस्ती नहीं पड़ने वालीं, वह चैनल के लिए टीआरपी बटोरें या ना बटोरें पर भारतीय चैनल को ये जरूर समझा जाएंगी कि विदेशी शो के भारतीय संस्करण मे अगर विदेशी मेहमान बुला रहे तो कम से कम सुविधाएं तो विदेशी दो।
पामेला के एजेंट का कहना है कि मैडम बिग बॉस के घर में उपलब्ध कराई गई टॉयलेट सीट पर सहज नहीं हैं। उनकी शिकायत दर्ज होते ही बिग बॉस के प्रबंधकों ने सलमान खान का खाली कमरा पामेला को उपलब्ध कराया जिसका अब वह कैमरे के सामने ना रहने पर इस्तेमाल करेंगी।
पामेला की इस शिकायत से हमारे रिएलिटी शोज के मुंह पर तमाचा पड़ा है जो भारत के घर-घर में विदेशी संस्कृति घुसा रहे हैं। आखिर हम भारतीयों को ये भी तो पता चले कि हम सुविधाओं में उनसे कितने पीछे हैं जिनका अंधानुकरण कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बिग बॉस विदेशी रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' की देसी नकल है।


Click it and Unblock the Notifications
