..................... No bigger screen than television, says Ritesh Deshmukh | टीवी छोटा पर्दा नहीं : रितेश देशमुख - Hindi Filmibeat

टीवी छोटा पर्दा नहीं : रितेश देशमुख

बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनेता से निर्माता बने रितेश देशमुख एक रियलिटी शो के जरिये टीवी की दुनिया में कदम में रखने जा रहे हैं। वे अपनी पारी की शुरुआत 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' में जज की भूमिका से करेंगे।

शो के उद्घघाटन मौके पर उन्होंने कहा, "टीवी को छोटा पर्दा कहना बिल्कुल गलत है। पूरी दुनिया में टीवी सबसे बड़ा पर्दा है। हम हमेशा फिल्म को बड़े पर्दे से जोड़ते हैं, लेकिन यह केवल आकार के मामले में मायने रखता है, लोगों तक पहुंच के मामले में नहीं।"

34 वर्षीय देशमुख के साथ गीता कपूर और एशले लोबो जैसे नृत्यनिर्देशक जज की भूमिका में होंगे। यह शो शनिवार को प्रसारित होगा।

रितेश मराठी फिल्म 'बलक पलक' के साथ फिल्म निर्माता बन गए हैं। वे अगली बार बड़े पर्दे पर 'ग्रांड मस्ती' में दिखेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X