कम बजट की इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की ज़बरदस्त कमाई, डेढ़ घंटे की मूवी में नहीं थी कोई हीरोइन

Low Budget Film Hit At The Box Office

बॉलीवुड में ऐसी बहुत सारी फिल्में है जिन्होंने कम बजट में बनकर बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन इकट्ठा किया और हर किसी को चौंका दिया। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ऐसी नहीं जिनका बजट तो बेहद कम रहा लेकिन फिल्मों ने कई गुना कमाई की। बता दें कि इन दिनों फिल्मों की कहानी से लेकर एक्शन में डायलॉग के साथ साथ कलाकारों की वजह से भी फिल्म हिट चली जाती है. कुछ तो ऐसी फिल्में होती है जिनकी कहानियां बेहद ही जबरदस्त होती हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. दरअसल हम बात कर रही है 'अ वेनस्डे' फ़िल्म की। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में बेहद ही कम बजट के होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की।

लो बजट फिल्म ने किया बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन

'अ वेनस्डे' फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने लीड किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था। उन्हीं के साथ-साथ जिमी शेरगिल, दीपक शॉ, रोहिताश गौड, आमिर बशीर को भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था। बता दें कि 'अ वेनस्डे' फ़िल्म महज़ 4 करोड़ के बजट में बनी थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई की और हर किसी को हैरान कर डाला। डेढ़ घंटे की बनी हुई इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी लिखी।

नीरज पांडे को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड

इसी के साथ आपको बता दें कि इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाकर काफी ज्यादा चर्चा बटोरी थी। 'अ वेनस्डे' फिल्म की सबसे खास बात है यह बताई जाती है कि इस फिल्म में ना तो एक गाना था और ना ही कोई हीरोइन थी। इसके बावजूद भी फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला। यहां तक कि नीरज पांडे को तो नेशनल अवार्ड भी मिला। इसी के साथ-साथ फिल्म फेयर में भी बेस्ट डायरेक्टर का उन्हें खिताब हासिल हुआ।

Read more about: anupam kher
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X