नित्यानंद के साथ सयाली भगत बिग बॉस 6 में
कलर्स का विवादित शो बिग बॉस की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। शो 7 अक्टूबर से हर रात नौ बजे कलर्स पर दिखाया जायेगा। शो के शुरू होने से पहले शो के होस्ट सलमान खान ने कहा था कि इस बार यह शो पूरी तरह से फैमिली होगा लेकिन जो लोग इस बार के बिग बॉस में आ रहे हैं उन्हें देखकर तो लगता ही नहीं यह शो बेहद साफ-सुथरा होगा।
टीवी पर चल रही न्यूज की मानें तो इस बार के शो में जितने लोगों का नाम अभी सामने आये हैं वो सभी ऐसे लोग हैं जिनका और विवाद का चोली-दामन का साथ रहा है। ये नाम हैं सेक्स गुरू स्वामी नित्यानंद, द ट्रेन फिल्म की सयाली भगत, मैच फिक्सिंग की आरोपी नूपुर मेहता और मेला फिल्म के हीरो फैजल खान, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, अभिनेता जय भानुशाली का।

अब तो एहसास हो गया होगा आपको कि इस बार कैसे-कैसे लोग बिग बॉस हाउस में प्रवेश करने वाले हैं। अब सेक्स गुरू बिग बॉस हाउस में लोगों से किस तरह की बातें करेंगे इस बात का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं। ऐसे में सलमान खान के वादे और दावे में कितना दम है आप लगा सकते हैं। खैर बिग बॉस 6 के असली मेहमान कौन-कौन है इस बात का पता आने वाले रविवार को चल जायेगा जिस दिन प्रतिभागी लोगों के सामने प्रकट होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











