बिग बॉस हसीना ने बॉयफ्रेंड से सगाई के बाद किया खुला रोमांस, कभी मनवीर गुर्जर के साथ थे अफेयर के चर्चे
Nitibha Kaul Engagement: बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ चुकीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नितिभा कौल ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीरें और एक प्यारा सा वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

नितिभा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि यह प्रपोजल उनके लिए एक सरप्राइज था। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी होती है और उन्हें एक सजे हुए जगह पर लाया जाता है। वहां उनके बॉयफ्रेंड घुटनों पर बैठकर उनसे शादी के लिए पूछते हैं। नितिभा बिना देर किए हां कह देती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे आसान "हां" था।
इसके अलावा नितिभा ने अपने मंगेतर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। किसी फोटो में वह उन्हें किस करती दिख रही हैं तो किसी में सगाई का खूबसूरत पल नजर आता है। दोनों साथ में बहुत खुश दिख रहे हैं।
नितिभा ने कैप्शन में बताया कि उनके रिश्ते में कई सालों की दूरी, देर रात की बातें और अलग-अलग देशों मेंरहना शामिल रहा है, लेकिन हर मुश्किल इस दिन के लिए सही लगी। उन्होंने यह भी लिखा कि जैसे उन्होंने सपना देखा था, बिल्कुल वैसा ही प्रपोजल उन्हें मिला। नितिभा की सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











