Bigg Boss 12 में पहली बार बड़ा खुलासा, 2 करोड़ का तगड़ा झटका,चौंक जायेंगे
बिग बॅास 12 को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है। बिग बॅास के हर सीजन पर स्टार्स को हर वीक के हिसाब से बतौर मोटी रकम देकर शो पर बुलाया जाता है।
इतना ही नहीं इस शो में हर साल कोई ना कोई कंटेस्टेंट शो छोड़कर जाने की कोशिश करता है। बिग बॅास 11 के दौरान जहां विकास गुप्ता तो वहीं बिग बॅास 12 के दौरान श्रीसंत 2 बार शो छोड़ने की धमकी दे चुके हैं।

लेकिन बिग बॅास 10 की कंटेस्टेंट नितिभा कौल ने शो के एक नियम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। नितिभा ने कहा कि अगर कोई कंटेस्टेंट शो शुरू होने के दौरान घर से बाहर आता है तो उसे 2 करोड़ का जुर्माना देना पड़ता है।
नितिभा ने बताया कि शो में एंट्री से पहले सभी कंटेस्टेंट्स एक पेपर पर साइन करते हैं जिसमें लिखा होता है अगर वह घर छोड़ेंगे तो 2 करोड़ रुपये देना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस शो में शराब लाना और पीना भी बंद है। घर में एंट्री से पहले सभी के सामान की बारीकी से जांच होती है।गौरतलब है कि नितिभा ने गूगल मार्केटिंग सॉल्यूशन में एसोसिएट की नौकरी छोड़कर बिग बॅास में हिस्सेदार बनी।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास की बोल्ड कंटेस्टेंट एली अवराम की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications
