दीया और बाती हम : ये हॉट एक्ट्रेस करेंगी संध्या को रिप्लेस..सीज़न 2 में शानदार एंट्री!
स्टार प्लस पर लंबे समय से चल रहे सीरियल दीया और बाती हम का फाइनली अंत होने जा रहा है। और इसी के साथ शुरू हो गई है इस सीज़न की आखिरी शूटिंग। लेकिन जल्द ही आपको इसका पार्ट 2 दिखाया जाएगा, जो पहले सीज़न से काफी हटके होने वाला है।

पहले सीज़न में संध्या बींदणी का किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह नए सीज़न में दिखाई नहीं देंगी, इसकी जानकारी तो हमने आपको पहले ही दे दी थी। लेकिन आप सब जानना चाहते होंगे कि लीड रोल में इस बार कोन सी एक्ट्रेस दिखाई देंगी।
ट्वीट के बाद हुआ विवाद..कपिल ने कहा सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई!
तो चलिए हम बताते हैं। इस बार आपको लीड रोल में दिखाई देंगी एक्ट्रेस नीति टेलर। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और अनस नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगे।
बाकी स्टार्स नीलू वाघेला (भाभो), कनिका माहेश्वरी (मीनाक्षी) और करण गोडवानी (विक्रम) रोल की डिमांड के आधार के पर फिर से लिया जा सकता है। नीति को लोग 'प्यार का बंधन', 'गुलाल', 'ये है आशिकी' और 'कैसी ये यारियां' जैसे शोज में देख चुके हैं।
B'DaySpcl..कुछ इस तरह किया था करन ने निशा को प्रपोज़..
मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दी थीं। आपको बता दें कि नीति कुछ तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2015 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने उन्हें सेक्सिएस्ट एशियन न्यूकमर चुना था।
ये सीरियल 2011 में शुरू हुआ था। जिसमें एक राजस्थानी परिवार की कहानी दिखाई गई है। सीरियल में दिखाया गया है कि एक लड़की की किस तरह जबरदस्ती शादी कर दी जाती है। इसके बावजूद वो एक आईपीएस अफसर बनकर दिखाती हैं।
बता दें कि दीपिका दिल्ली की रहने वाली हैं। जो एमबीए कर चुकी हैं। दिल्ली में कुछ प्ले करने के बाद वे मुंबई पहुंची थीं और यहीं से 'दीया और बाती' नाम के सीरियल से जुड़ीं।


Click it and Unblock the Notifications






