It's A Boy: तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने दे दी गुड न्यूज, वायरल हुई पहली तस्वीर

Niti Taylor

Niti Taylor Baby Boy: टेलीविजन एक्ट्रेस नीति टेलर जो कि पिछले दिनों अपने तलाक के चर्चों के कारण सुर्खियों में बनी हुई थीं अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है। नीति टेलर ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नन्हे से बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है और उनका पोस्ट आग की तरह वायरल हो गया है।

अभी तक उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया था। न तो ऐसी कोई खबर आई कि नीति टेलर प्रेग्नेंट हैं और न ही उनका बेबी बंप दिखाई दिया। ऐसे में सीधा बेबी बॉय के जन्म की घोषणा कर एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। उन्होंने बेबी के पैर की तस्वीर शेयर कर लिखा है कि लड़का हुआ है। साथ ही उस बेबी के पैर पर 2 सितंबर 2024 की तारीख लिखी हुई है। जिसका मतलब है कि बेबी का जन्म 2 दिन पहले हुआ है।

इसके साथ नीति टेलर ने फैंस को बताया है कि बेबी 3.32 kg का है, उसका जन्म सुबह 7:33 बजे हुआ है और वो 51cm का है। अब ये पोस्ट देख सभी को यही लगा कि नीति टेलर ने सरोगेसी के जरिए अपने बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है। हालांकि, सच तो कुछ और ही है। एक्ट्रेस मां नहीं बनी हैं बल्कि अब उन्होंने अपनी बहन के बेबी के जन्म की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने अगले पोस्ट में खुलासा करते हुए लिखा, 'लड़का हुआ है, मैं दोबारा मासी बन गई। ये शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अदिति (मेरी बहन) और बेबी दोनों ठीक हैं- स्वस्थ और खुश हैं!'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'हम इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए बेहद खुश हैं और अपना सारा प्यार और दुआएं अदिति, निखिल और जायरा को भेज रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने परिवार के नए मेंबर का स्वागत किया है। लव यू गाइस।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बहन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। अब एक्ट्रेस मासी बनकर बहुत खुश हैं और अपनी इस एक्साइटमेंट का इजहार कर रही हैं। फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एक्ट्रेस और उनके पति परीक्षित बावा के बीच कुछ तनाव चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था और उनकी साथ में कई तस्वीरें भी गायब दिखी थीं।

More from Filmibeat

Read more about: niti taylor television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X