क्या इश्कबाज में अनिका 'सुरभि चंदना' की कमी पूरी करेंगी ये सुपरस्टार, नाम चौंका देगा !
अनिका यानी कि सुरभि चंदना को इश्कबाज से गए हुए लंबा समय हुआ है। लेकिन अभी तक शो की टीम सुरभि की कमी को भर पाने में कामयाब नहीं हो पायी है। सुरभि की जगह मंजरी को पुलिस अफसर की भूमिका में लाया गया।
नकुल मेहता के अपोजिट मंजरी की जोड़ी दर्शकों को उतनी पसंद नहीं आ रही है। जितनी की मेकर्स को उम्मीद रही है। हाल ही में खबर आयी थी कि मंजरी की जगह नई फीमेल लीड की तलाश शुरू है। ये भी कहा गया कि इस बार नकुल के किरदार शिवांश के साथ एक नहीं बल्कि दो एक्ट्रेस रोमांस करती हुई नजर आयेंगी।

नई जानकारी के मुताबिक सुरभि की कमी को पूरा करने के लिए टीवी के एक लोकप्रिय चेहरे की एंट्री हो रही है। हम बात कर रहे हैं नीति टेलर की। ऐसी खबर है कि नीति और शिवांश के बीच एक तगड़ी रोमांटिक स्टोरी दिखाई जाएगी।
खबर है कि दर्शकों के सामने मेकर्स अनिका और शिवाय की जगह नई जोड़ी शिवांश और नीति की बनाना चाहते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या नीति और नकुल की जोड़ी फैंस का दिल जीत पाएगी या नहीं।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी की ये सुपरहिट जोड़ी को लड़ाई के बाद एक दूसरे से हो गया था प्यार और फिर शादी..यहां पढ़ें।


Click it and Unblock the Notifications











