ये था Nitesh Pandey का आखिरी पोस्ट, अनुपमा में अनुज के पक्के दोस्त का निभा रहे थे रोल

Nitesh Pandey Death: मशहूर टीवी एक्टर नितेश पांडे की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। 51 की उम्र में उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। एक्टर को पिछली बार मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' में अनुज के दोस्त धीरज के रोल में देखा गया था। किसी को नहीं पता था कि नितेश इतनी जल्दी इस दुनिया से रुख्सत हो जाएंगे।
नितेश पांडे का आखिरी वीडियो
नितेश पांडे सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे लेकिन हां कुछ-कुछ समय पर वो अपने फैंस के साथ कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर कर लिया करते थे। अब उनकी अचानक हुई मृत्यु के बाद उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक शांत जगह पर बैठे हैं और आस-पास के माहौल की झलक फैंस को दिखा रहे हैं। एक्टर के पीछे उनका कुत्ता भी होता है, जिससे वो खेलने लग जाते हैं। नितेश पांडे के इस वीडियो पर 'बिखरने का मुझको शौक है बड़ा' गाना लगा हुआ है।
फैंस ने की दुआ
नितेश पांडे के इस वीडियो को देखकर फैंस की भी आंखें नम हैं। इस वीडियो में फैंस उनके कमेंट बॉक्स में कमेंट करते नजर आ रहे हैं। सभी फैंस उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 मई की रात नितेश पांडे को दिल का दौरा पड़ा। एक्टर शूटिंग के लिए इगतपुरी गए हुए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया।
नितेश का करियर
नितेश पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में थिएटर से की थी। उन्होंने थिएटर के जरिए ही अपने एक्टिंग हुनर को संवारा। साल 1995 में एक्टर को 'तेजस' नाम के शो में काम करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक डिटेक्टिव का रोल निभाया था। इस शो के लिए उन्हें काफी तारीफें मिलीं और फिर उन्होंने पलट कर नहीं देखा। एक्टर ने 'मंजिलें अपनी-अपनी', 'अस्तित्व-एक प्रेम कहानी', 'साया', 'जुस्तजू' जैसे शोज में काम किया है। उन्हें हाल ही में फेमस शो 'अनुपमा' में देखा गया था।
फिल्मों में भी किया काम
नितेश पांडे का करियर सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं था बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी उन्होंने बहुत काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' में काम किया था और इसके अलावा वो 'खोसला का घोसला', 'बधाई दो' और 'दबंग 2' जैसी हिट फिल्मों में अपनी हुनर का प्रदर्शन कर चुके हैं।
नितेश ने की थी दो शादियां
इसके अलावा नितेश पांडे का ड्रीम कैसल प्रोडक्शंस के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जो रेडियो शो बनाता है। वहीं एक्टर के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो नितेश ने 1998 में अश्विनी कलसेकर के साथ शादी की और 2002 में दोनों अलग हो गए। बाद में, उन्होंने टीवी एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से शादी की और बीती रात 51 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











