'नैतिक' ने बीवी पर लगाए थे भाई सांग लिव इन में रहने के आरोप, अब निशा रावल ने हरियाणा के लड़के को बनाया BF

Nisha Rawal Haryana Boyfriend: टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन रीयल लाइफ जोड़ी करण मेहरा और निशा रावल के बिगड़ते रिश्तों ने हर किसी को काफी हैरान कर दिया था। हालांकि अब दोनों अपनी लाइफ के बुरे फेज से मूव ऑन कर आगे बढ़ चुके हैं और अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।
दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ दिलचस्प कंटेंट शेयर करते रहते हैं। अब निशा रावल का एक वीडियो देख कयास लगाए जा रहे हैं कि वो एक नए रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इससे पहले आपको ये बता दें कि निशा रावल का ये वीडियो नया नहीं बल्कि कुछ महीनों पुराना है लेकिन अब वायरल हो रहा है।
वीडियो की बात करें तो वो इसमें एक शख्स के साथ होटल में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो शख्स को पहले के हरियाणी एक्सेंट से अलग ठीक से पेश आने के लिए कहती हैं। लेकिन फिर जब वेटर उनका ऑर्डर लेने के लिए आता है तो वो खुद हरियाणी में पूछती हैं, "के के है खाने में।" वीडियो शेयर करते हुए इसपर लिखा है जब आपका बॉयफ्रेंड हरियाणवी हो।
इसी वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि निशा रावल का ये हरियाणी बॉयफ्रेंड हैं। हालांकि दोनों ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दे कि निशा रावल और करण मेहरा की शादी टूट गई। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी और 2021 में ही दोनों अलग हो गए थे। दोनों का एक बेटा भी है और इस बेटे की परवरिश निशा रावल को अकेले ही करनी पड़ रही है।
निशा रावल और करण मेहरा दोनों ने ही एक दूसरे पर कई संगीन हैरान कर देने वाले आरोप मंढे थे। करण ने तो निशा पर उनके मुंह बोले भाई जिन्होंने उनका कन्यादान तक किया था उनके साथ लिव इन रिलेशन में रहने के आरोप तक लगाए थे। वहीं निशा ने करण पर मारपीट के आरोप लगाए थे।


Click it and Unblock the Notifications











