एक्स-पति करण मेहरा पर फिर भड़कीं निशा रावल, रोहित सातिया के साथ रिलेशनशिप पर भी तोड़ी चुप्पी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा और निशा रावल के बीच शुरू हुई लड़ाई फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। निशा रावल ने करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। इस मामले में करण मेहरा जेल भी गए थे। बाद में जमानत मिलने पर वो रिहा हुए थे। इसके बाद, कुछ समय पहले करण मेहरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखी थी और निशा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
Recommended Video
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि निशा का अपने राखी ब्रदर रोहित सातिया के साथ अफेयर चल रहा है। वहीं, अब निशा रावल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करण के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने रोहित सेतिया के साथ रिश्ते के सवाल पर हालांकि, कोई जवाब नहीं दिया।

निशा रावल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'अगर करण अपने बेटे से मिलने की कोशिश कर रहे हैं तभी उनको कोई ऐसा करने से मना कर सकता है। हमारे दो काउंसलिंग सेशन हुए थे और डॉक्टरों ने उनसे पूछा भी था कि क्या आपको अपने बच्चे से मिलने का मन नहीं कर रहा है। मुझे उनको बेटे से मिलने देने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, वो मिलना ही नहीं चाहते हैं। करण कहते हैं कि उन्हें पूरी कस्टडी चाहिए और वो काउंसलर से कहते हैं कि उनके पास कोई काम नहीं है। ऐसे में मैं उनसे पूछती हूं कि वह बच्चे का ख्याल कैसे रखेंगे। वो बस अपने अहंकार के लिए बच्चे का इस्तेमाल करना चाते हैं। वो क्यों विजिटिंग राइट्स नहीं ले लेते हैं।'
निशा रावल ने आगे कहा कि फरवरी और मार्च में करण मेहरा को तलाक के लिए समन भेजा गया था पर वो नहीं आए। निशा ने करण के ऊपर न्याय व्यवस्था की इज्जत नहीं करने का भी आरोप लगाया और साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने करण के खिलाफ इन्जक्शन ऑर्डर लिया था ताकि वो घर में ना आएं और कविश से ना मिल पाएं।
निशा रावल ने आगे कहा- 'करण पिछले जून से अब तक कभी झांकने भी नहीं आए कि काविश के खर्चे कैसे पूरे हो रहे हैं। वह उनका भी बच्चा है। कविश के रोज के खर्चे हैं लेकिन करण को इस बात की जरा भी फिक्र नहीं है।' साथ ही उन्होंने ये भी शेयर किया है कि घर उनके और करण मेहरा के नाम पर है। इसका लोन दोनों मिलकर चुकाएंगे और इस स्थिति में वो घर छोड़कर नहीं जाएंगी। उनका कहना है कि उसी घर में उनका बेटा भी पैदा हुआ है जिसकी कई यादें जुड़ी हैं।
निशा रावल ने ये भी कहा है कि उन्होंने करण मेहरा से एलिमनी की मांग नहीं की है। उनके अनुसार करण ने जो कहा है वह झूठ कहा है। उन्होंने बस कम्पनसेशन मांगा है। वो भी सिर्फ बेटे के लिए। वैसे भी अगर करण वह भी नहीं देते हैं तो उससे उन्हें कोई समस्या नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











