मुझे 4 स्टेज का कैंसर है, मेरा चेहरा, बाल एक दिन में जिंदगी बद गई- एक्टर विभु राघवे का दर्दनाक VIDEO

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता विभु राघवे कैंसर से पीड़ित है। विभु राघवे ने टीवी शो निशा और उसके कजन्स से चर्चा बटोरी है। काफी समय से वह कैंसर का शिकार हैं लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है और साथ ही भावुक वीडियो के जरिए लोगों के सामने अपने मन की बात रखी है।

Vibhu raghave

इस समय विभु राघवे अस्पताल में एडमिट हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। विभु राघवे ने अस्पताल से अपना वीडियो साझा किया। एक्टर विभु ने इस बात की जानकारी शेयर की है कि वह कैंसर के चौथे स्टेज पर हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अपने इस इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए विभु राघवे ने बोला कि मैं बीते कुछ दिनों से बीमार था।

मुझे पता चला कि 4 स्टेज का कैंसर है

मुझे पता चला कि 4 स्टेज का कैंसर है

वह आगे कहते हैं कि मैंने अपनी जांच करवाई तो मुझे पता चला कि 4 स्टेज का मुझे कैंसर है। जो कि एडवांस स्टेज है। जांच में यह भी पता चला कि यह एक अलग तरह का कैंसर है। काफी दुर्लभ भी है। विभु ने अपना दर्द जाहिर करते हुए आगे बोला कि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी कि ऐसी बीमारी मुझे घेर लेगी।

विभु ने बोला कि मजबूत होने की कोशिश

विभु ने बोला कि मजबूत होने की कोशिश

विभु ने बोला है कि एक दिन में मेरी पूरी जिंदगी ही बदल गई। इस वीडियो के दौरान विभु के चेहरे पर दर्द दिख रहा था, लेकिन वह हंसते हुए अपना दुख छिपाने की कोशिश कर रहे थे। विभु ने यह भी कहा कि इस बीमारी से गुजरने के दौरान भी वह मजबूत होने की कोशिश कर रहे हैं।

मेरा शरीर, मेरा चेहरा, मेरे बाल, मेरी दिनचर्या, मेरी ताकत

मेरा शरीर, मेरा चेहरा, मेरे बाल, मेरी दिनचर्या, मेरी ताकत

विभु ने बोला कि मैं मजबूत होकर आगे बढ़ रहा हूं। विभु ने यह भी बताया कि उनकी कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। विभु ने वीडियो के साथ लिखा है कि मेरा शरीर, मेरा चेहरा, मेरे बाल, मेरी दिनचर्या, मेरी ताकत , मेरी सीमाएं सब कुछ बदल जाएगा। हर दिन इलाज की इस प्रक्रिया के नए बदलाव के साथ मुझे खुद को अपनाना होगा। और इससे मुझे आगे बढ़ना होगा। मेरे लिए प्रार्थना कीजिए। मेरे खातिर टेस्टी खाना खा लीजिए।

टीवी सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

टीवी सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

विभु के इस वीडियो पर एक्टर करणवीर बोहरा ने लिखा है कि भाई मजबूत आदमी बनकर वापस आ जाओ। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर मोहसिन खान ने लिखा है कि मेरी जान हम आपको 6 पैक एब्स के साथ वापस देखेंगे। मोहित मलिक ने प्रार्थना करते हुए हिम्मत दी है और लिखा है कि मजबूत रहो विभु। एक्टर जैन इमाम ने भी जल्द ठीक होने की कामना विभु के लिए करते हुए अपनी प्रतिक्रिया वीडियो पर साझा की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X