..................... Nish Hair owner and tv actress Parul Gulati showed her beauty wearing a green bikini for the first time in water, fans said 'Katil Haseena'! - Hindi Filmibeat

इस एक्ट्रेस ने पानी में पहली बार बिकिनी पहन दिखाए हुस्न के जलवे, फैंस बोले 'कातिल हसीना', देखे वीडियो!

Parul Gulati

टीवी एक्ट्रेस,मॉडल, एंटरप्रेन्योर और पंजाबी फिल्मों में नाम कमा चुकी पारुल गुलाटी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में पारुल गुलाटी को शार्क टैंक इंडिया 2 में अपने ब्रांड Nish Hair को प्रमोट करते हुए और उसके लिए इन्वेस्टर ढूंढते हुए देखा गया था।

लेकिन आज हम पारुल गुलाटी के काम की नहीं बल्कि उसके सोशल मीडिया की चर्चा कर रहे हैं। जी हां, हाल ही में पारुल गुलाटी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे बिकनी में पानी के बीचो-बीच अठखेलियां करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पारुल गुलाटी अपनी बिकिनी फिगर फ्लॉन्ट करते नजर आईं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, Sea कॉलिंग मी। इस वीडियो पर बेशक फैंस खूब हॉट कमेंट देते नजर आएं लेकिन कुछ फैंस उनको याद दिला रहे थे कि वे समुद्र के बीच नहीं बल्कि पूल में हैं।

कुछ लोग उनके शार्क टैंक इंडिया 2 में देखे गए ब्रांड Nish Hair के बारे में सवाल पूछते नजर आए। वहीं बहुत से लोग उन्हें रियल ब्यूटी का टैग देते नजर आए। एक फैन ने लिखा, 'कातिल हसीना'। कुल मिलाकर पारुल गुलाटी का ये हॉट वीडियो इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। अब तक लगभग 77 हजार से भी अधिक फैंस और फॉलोअर्स इस वीडियो पर लाइक और कमेंट कर चुके हैं।

हालांकि पारूल गुलाटी इससे पहले भी हॉट फोटो फैंस के साथ शेयर करती रही हैं। लेकिन ये पहली बार था कि वे इस तरह की हॉट वीडियो पानी में भीगते हुए फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

बता दें, पारूल गुलाटी कई टीवी सीरीज जैसे p.o.w.-बंदी युद्ध के, हक से सीरीज में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा आखिरी बार पारुल गुलाटी को हिंदी वेब सीरीज गर्ल्स हॉस्टल में देखा गया था। वे द रायकर केस, ये प्यार ना होगा कम, जोरावर, योर ओनर जैसे कई टीवी शोज और फिल्मों में भी आ चुकी हैं।

बताते चलें, पारूल गुलाटी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यहां तक की कई नामी सेलिब्रिटी और कई वेरीफाइड अकाउंट भी पारूल गुलाटी को फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X