घुड़सवारी सीख रही हैं Nimrit Kaur Ahuluwalia, इस फिल्म से करेंगी धमाका!

Nimrit Kaur Ahluwalia Horse Riding- निमृत कौर अहलूवालिया इन दिनों पंजाब में अपनी पहली फिल्म शौंकी सरदार की शूटिंग कर रही हैं और इस मौके का पूरा फायदा उठा रही हैं। पिछले साल खतरों के खिलाड़ी में अपनी बहादुरी दिखाने वाली निर्मित अब इस फिल्म की तैयारी में जुटी हैं।
हाल ही में उन्होंने घुड़सवारी के अपने कौशल को फिर से निखारना शुरू किया है, जो फिल्म के एक खास सीन के लिए जरूरी है। निर्मित को हमेशा से घोड़ों से खास लगाव रहा है, और कुछ साल पहले उन्होंने घुड़सवारी सीखी भी थी।
अपनी इस तैयारी और घुड़सवारी के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए निर्मित ने कहा, "मुझे हमेशा से घोड़े बहुत पसंद हैं। घुड़सवारी सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक एहसास है। पंजाब में शौंकी सरदार की शूटिंग के दौरान मुझे फिर से यह सीखने का मौका मिला।
कौन हैं निमृत कौर अहलूवालिया?
अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया अब भले ही फिल्में कर रही हैं लेकिन उनकी पहचान टीवी से बनी है। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है। निमृत ने 2018 में फेमिना मिस मणिपुर जीता था और लोगों के दिलों पर राज किया था। अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है और काफी जल्दी फिल्म शौंकी सरदार में अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगी।
काफी समय बाद घुड़सवारी कर रही हूं और इस कला को फिर से निखार रही हूं। फिल्म में मैं एक मज़बूत और जिंदादिल सरदारनी का किरदार निभा रही हूं, और यह अनुभव इसे और भी खास बना रहा है। फिल्म के एक सीन के लिए यह स्किल बेहद जरूरी है, इसलिए इसकी तैयारी कर रही हूं।"
फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है और इसे भारत भर में मई 2025 में रिलीज़ किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











