इस हसीना के लिए टीवी से वेब पर जाना था बेहद मुश्किल, 2 साल रहीं गायब, इंटिमेट सीन पर बोलीं- मैं अपने...

Bhumika Gurung Switch TV To Web: कई बार देखने के लिए मिलता है कि टीवी इंडस्ट्री के सितारे फिल्मों या वेब सीरीज में भी काम करते हुए नजर आते हैं। लेकिन यहां तक पहुंचना उन सितारों के लिए इतना आसान नहीं होता है।आज हम आपको टीवी की मशहूर अभिनेत्री भूमिका गुरुंग के बारे में बताने वाले हैं। जिनका टीवी से वेब पर आना इतना आसान नहीं रहा।
जानकारी के लिए आपको बता दें की भूमिका गुरुंग को साल 2017 में 'निम्की मुखिया' सीरियल में काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई थी। इसके बाद वह 2 सालों तक स्क्रीन से डर रही और उन्होंने इसको लेकर खुद खुलासा किया। नवभारत टाइम्स के साथ उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया।
भूमिका ने इस पर बात करते हुए कहा कि वह 2 साल से टीवी इंडस्ट्री से इसीलिए डर रही क्योंकि वह वेब में काम करना चाहती थी। लेकिन उनके लिए यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि मैंने दो सालों में बहुत काम किया। मैं घर पर नहीं बैठी। टीवी से ओटीटी पर आना इतना आसान नहीं होता है।
भूमिका गुरुंग ने आगे बात करते हुए कहा कि "वेब शो वाले टीवी एक्टर्स की प्रोफाइल देखकर ही उनको रिजेक्ट कर देते हैं। कहते हैं कि यह तो टीवी एक्टर है, हमको नहीं चाहिए।लेकिन हर बेहतर चीज को समय लगता है। धैर्य रखना चाहिए और मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैंने छोटे-मोटे रोल किया।"
'निम्की मुखिया' एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग ने आगे कहा कि "अब मेरे हाथ बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं। मैं शूट भी कर रही हूं। साउथ के मेकर्स के साथ भी काम कर रही हूं। मुझे सिंपल काम करना है, कोई इंटीमेट सीन नहीं करना। दरअसल में अपने शोज को अपने पेरेंट्स के साथ बैठकर देखना चाहती हूं। फिर चाहे वह किसी भी प्लेटफार्म हों।"


Click it and Unblock the Notifications











