Nilu Kohli Husband- बाथरूम में मृत पाए गए मशहूर एक्ट्रेस के पति हरमिंदर सिंह कोहली, सामने आया कारण?

Recommended Video
मशहूर टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली के घर से एक बुरी खबर सामने आ रही है और पता चला है कि उनके पति हरमिंदर सिंह कोहला का निधन हो गया है। जी हां, पता चला है कि वो बाथरूम गए थे और वहां फिसलकर गिर गए और उनका निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद उनके जानने वाले काफी हैरान हैं क्योंकि वो पूरी तरह से ठीक थे लेकिन ये दुर्घटना परिवार के लिए झकझोर देने वाली है।
वायरल भयनी ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, ''टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का शुक्रवार दोपहर बाथरूम में गिरने के बाद निधन हो गया। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरमिंदर सिंह बिल्कुल ठीक थे, लेकिन गुरुद्वारे से लौटने के बाद बाथरूम में मृत पाए गए।
उनकी मृत्यु के समय, उनके घर पर केवल एक घरेलू सहायिका मौजूद थी। शांति।'' हालांकि इसको लेकर किसी तरह का कोई दूसरा एंगल निकलकर सामने आता है या नहीं वो देखने वाली बात होगी।
बता दें कि नीलू कोहली के करीबी लगातार उनको लेकर शोक संदेश भेज रहे हैं और उनके फैंस भी उनकी इस क्षति को लेकर काफी दुखी हैं। कभी कभी ऐसे हादसे लोगों के जीवन में होते हैं जो कि अचानक सबकुछ बदल देते हैं।
एक्ट्रेस नीलू कोहली की तरफ से फिलहाल किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है और देखना ये है कि वो पति के निधन को लेकर कब बात करती हैं। उन्होने कई धमाकेदार सीरियल्स में काम किया है और काफी चर्चित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











