महाठग सुकेश से रिश्ता, Nikki Tamboli ने तोड़ी चुप्पी, लोगों ने बोला- चेहरे पर सर्जरी कराई है क्या?

Nikki Tamboli Video on Sukesh Chandrasekhar:बिग बॅास फेम निक्की तंबोली अपने स्टाइल के साथ एक बयान को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। निक्की तंबोली ने इस बार महाठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर बयान दिया है। कुछ दिन पहले यह रिपोर्ट आयी थी कि निक्की तंबोली से सुकेश चंद्रशेखर को लेकर पूछताछ की गई है। इस मामले में जैकलीन, नोरा फतेही के अलावा निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का नाम सामने आ चुका है। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार सुकेश ने जैकलीन के अलावा निक्की को भी काफी महंगे गिफ्ट दिए हैं। निक्की ने इस पूरे केस में खुद का नाम आने को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
इस इवेंट के दौरान निक्की से सुकेश को लेकर सवाल किया गया। इस पर निक्की ने कहा कि मुझको जिसे जो बोलना है, मैं उसे ही बोलूंगी। वह आगे कहती हैं कि सबकी लाइफ में उतार- चढ़ाव आते हैं। सभी को पता है कि कैसे उसका सामना करता है। उससे डील करना है। मैं किस तरह से डील करती हूं, यह मुझे दुनिया को नहीं बताना है।
निक्की के इस बयान से समझा जा रहा है कि सुकेश केस को लेकर उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल हुई है। वह यह जाहिर करना चाहती हैं कि वह काफी बड़ी परेशानी का सामना कर रही हैं। फिल्मीज्ञान ने निक्की के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने सवाल खड़ा किया है कि निक्की का चेहरा काफी बदला हुआ लग रहा है।
बिग बॅास के समय उनका चेहरा अलग लगता था। क्या उन्होंने अपने चेहरे पर कुछ करवा लिया है? एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि इसका भी इंटरव्यू लोग लेते हैं तो मैं भी मुंबई आ सकता हूं। ऐसे कई यूजर्स हैं जिनका फोकस निक्की तंबोली के बयान से ज्यादा उनके फेस पर है। कई लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी जैसे कमेंट किए हुए हैं। आपको बता दें कि निक्की तंबोली को टीवी के क्षेत्र में लोकप्रिय बिग बॅास 14 से मिली है। वह खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











