'ईद पर धर्म के नाम पर कुर्बानी..' निक्की तंबोली ने किस बात को बताया गलत? भड़क गए लोग!

Nikki Tamboli

Nikki Tamboli on Qurbani- हर साल बकरीद के मौके पर कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो कि सामने आकर जानवरों की कुर्बानी का विरोध करते हैं और इसको गलत बताते हैं। लेकिन अब सावन के मौके पर एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने ईद उल अजहा को याद करते हुए कुर्बानी को लेकर एक कमेंट किया है।

निक्की ने धर्म के नाम पर कुर्बानी को पूरी तरह से गलत बताया है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद लोग उनको बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। निक्की तंबोली अक्सर अपने लुक्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन इस तरह के बयान उन्होने पहले कभी नहीं दिए हैं।

क्या बोलीं निक्की?

निक्की तंबोली का कहना है कि, ''काफी सारे लोग ईद के दिन धर्म के नाम पर कुर्बानी दे रहे हैं। मैं किसी भी तरह से कल्चर के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं उस कंटेंट के खिलाफ हूं जो कि लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।''

निक्की तंबोली का कहना था कि आप कुर्बानी दें लेकिन किसी भी तरह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा ना करें। निक्की ने इसको अलावा भी ढेर सारी बातें कहीं थीं। इस दौरान वो filmy gyan से बात कर रहीं थीं और खुलकर राय रखी थी। निक्की कई टीवी शोज का हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन उनको एक बड़े प्रोजेक्ट की तलाश है।

लोगों ने किया ट्रोल

निक्की तंबोली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके पीछे पड़ गए हैं। एक ने लिखा, ''अगले साल के लिए बेस्ट ऑफ लक।'' एक ने कि, ''बेटा थोड़ा लेट हो गई हो।'' एक ने लिखा, ''और मंदिर में बली चढ़ता है उसको रोको ना।'' एक ने लिखा, ''वो बिल्कुल सही कह रही है।'' एक ने लिखा, ''आप लोगों को फेमस होने के लिए भी मुसलमानों की जरुरत पड़ती है...'' इस तरह से लोग निक्की को लेकर मिली जुली बातें कर रहे हैं। हालांकि उन्होने किसी को जवाब नहीं दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: nikki tamboli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X