निक्की तंबोली ने दिल तोड़ने वाला पोस्ट - भाई की मौत के दो दिन बाद इसलिए शूट कर रही खतरों के खिलाड़ी
बिग बॉस सीज़न 13 की एक्स फाईनलिस्ट निक्की तंबोली ने दो ही दिन पहले, कोरोना में अपने भाई जतिन को खो दिया है और अब जतिन की मौत के दो दिन बाद ही उनका खतरों के खिलाड़ी के नए सीज़न की शूटिंग पर निकलने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
ऐसे में निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट करते हुए बताया कि क्यों भाई की मौत के दो ही दिन बाद उन्हें एक नए शो के सफर पर निकलना पड़ा है।

गौरतलब है कि निक्की तंबोली ने अपने भाई को कोरोना की जंग में हार दिया। उनका भाई जतिन तंबोली पहले से ही काफी बीमार था। वहीं निक्की ने ये जानकारी भी दी कि उनके पिता के लिए ये बहुत ही मुश्किल समय है क्योंकि 15 दिन पहले ही निक्की की दादी का निधन हुआ है और अब उनके भाई नहीं रहे।
ऐसे में परिवार को छोड़कर, अपने काम पर जाना निक्की के लिए कितना मुश्किल है, इस बात का ज़िक्र उन्होंने इस दिल तोड़ने वाले इंस्टाग्राम पोस्ट में किया।

पहले से किए वादे
मैं इस समय ज़िंदगी के उस दो राहे पर खड़ी हूं जहां एक तरफ मेरा परिवार है जो इस समय बहुत ही ज़्यादा मुश्किल से एक दुख की घड़ी से उबरने की कोशिश कर रहा है और दूसरी तरफ है मेरा करियर और मेरा काम, कुछ वादे जो मैंने पहले ही कर रखे हैं।

परिवार सबसे पहले
अगर मैं इन दोनों में से किसी एक का चुनाव करने की कोशिश करूं तो ज़ाहिर सी बात है कि मेरे लिए मेरा परिवार पहले आएगा, लेकिन मेरा परिवार, मेरे माता और पिता मुझे हमेशा ये कहते रहे हैं कि हमेशा अपने सपने पूरे करने की कोशिश करते रहना।

बेहद उत्साहित थे जतिन
ये सपने पूरा होते देखते हुए अगर कोई सबसे ज़्यादा खुश होगा, तो वो होगा मेरा भाई। मुझे याद है कि जब मेरा भाई, अस्पताल में भर्ती था तो हमने खतरों के खिलाड़ी पर बात की थी और वो ये जानकर बहुत ही ज़्यादा उत्साहित था कि मैं इस शो का हिस्सा हूं। वो बहुत ही खुश था।

काम है तो है
मैं खतरों के खिलाड़ी करना चुन रही हूं क्योंकि ये मेरा पहले से दिया हुआ कमिटमेंट है। मैं अपने काम के प्रति हमेशा से ही ईमानदार रही हूं। क्योंकि इस काम ने ही मुझे सब कुछ दिया है।

जो भी हूं, काम की वजह से हूं
कलर्स टीवी और इंडेमॉल शाईन इंडिया मेरे करियर के रीढ़ की हड्डी रहे हैं। आज मैं, जो भी हूं, जहां भी हूं, केवल इनकी वजह से हूं। मैं अपने दिल में जानती हूं कि मेरा परिवार मेरे लिए क्या मायने रखता है।

बुरे वक्त से गुज़र रही
मैं इस समय लोगों के सामने भले ही बहुत ही बहादुर और मज़बूत बनने की कोशिश कर रही हूं लेकिन मेरा दिल जानता है कि इस समय मैं अंदर से क्या महसूस कर रही हूं। मेरा परिवार जानता है कि मैं किन परिस्थितियों से गुज़र रही हूं और ज़िंदगी में कितने मुश्किल वक्त में हूं।

लोग साथ हैं
लेकिन कहते हैं ना कि कुछ भी हो जाए, काम चलते रहना चाहिए। मैं मेरे भाई के लिए जा रही हूं, अपने परिवार के लिए जा रही हूं और अपने डर पर काबू पाने जा रही हूं। क्योंकि मैं जानती हूं कि ऐसे लाखों लोग हैं जो मेरे पीछे मेरे परिवार और मेरे भाई के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दादा हमेशा साथ
मैं ज़िंदगी में हर वो मुकाम हासिल करूंगी जो मेरे दादा ने मेरे लिए छोड़ा है और मुझे पता है कि अब वो मुझे ज़िंदगी में हर वक्त सही दिशा दिखाने के लिए मेरे साथ आ चुके हैं।

मेरे भाई की चाहत
मैं चाहती थी कि मेरा भाई, अस्पताल से बाहर आए और मुझे खतरों के खिलाड़ी करता देखे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। लेकिन अब वो ये शो मेरे सबसे करीब होकर देख पाएगा। हमेशा मेरे साथ रह कर।

हमेशा साथ रहेगा
मैं इस समय बहुत ज़्यादा दुख से लड़ रही हूं केवल इसलिए कि मेरा भाई जहां भी हो, खुश रहे। मैं जानती हूं कि अब वो हमेशा मेरी सुरक्षा करता रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











