निक्की तंबोली की लगी लॉटरी, मिले बॉलीवुड के 3 बड़े प्रोजेक्ट-डिटेल्स!
बिग बॉस 14 की फाइनलिस्ट रहीं निक्की तंबोली इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकले के बाद से ही निक्की काफी बिज्जी हैं। भले की BB14 के विनर का ताज उन्हें न मिला हो लेकिन उनके पास कई सारी बॉलीवुड फिल्में, वेबसीरीज के ऑफर हैं। खबरों की माने तो निक्की तंबोली के पास अभी तीन फिल्में हैं। जानिए निक्की तंबोली के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद वे कहां कहां नजर आएंगी।
बिग बॉस की तीन फाइनलिस्ट में रह चुकी निक्की तंबोली इन दिनों खूब डिमांड में हैं। जल्द ही निक्की तंबली बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों और वेबसीरीज में नजर आएंगी। निक्की के बारे में कहा जा रहा है कि उन्हें बॉलीवुड की तीन फिल्मों का ऑफर मिल चुका है। बिग बॉस 14 के फिनाले के बाद से वे अब तक तीन प्रोड्यूसर्स के साथ मुलाकात कर चुकी हैं, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि निक्की तंबोली की बॉलीवुड में खूब डिमांड है और उन्हें कई फिल्मों के लिए ऑफर भी मिलने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











