'एडल्ट स्टार' कही जाने पर भड़की बिग बॉस की ये हसीना, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Nikki Tamboli: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं, कभी अपने काम को लेकर तो कभी अपने बयान को लेकर। हाल ही में कुछ ट्रोलर्स ने निक्की तंबोली को एडल्ट स्टार का खिताब दे दिया जिसके चलते निक्की को गुस्सा आ गया और उन्होंने जमकर ऐसे लोगों की क्लास दी जो उनको लेकर इस तरह की बातें करते हैं।
निक्की तंबोली हुई ट्रोल-
बिग बॉस के अलावा साउथ की कई सारी फिल्मों में नजर आ चुकी निक्की तंबोली मनोरंजन जगत का एक अच्छा खासा नाम हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटोज के चलते हर वक्त लाइमलाइट में बनी रहती हैं। यूं तो निक्की की खूबसूरत अदाओं पर उनके चाहने वाले अपना दिल हार बैठते हैं, लेकिन कभी-कभार एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर दिया जाता है।
हाल ही में, निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर काफी नफरत भरे कमेंट्स आये। इसे देख वह परेशान हो गईं। इस कमेंट के बीच में एडल्ट स्टार वाली बात को लेकर निक्की काफी भड़क गई। जाहिर है कि सेलेब्स को सोशल मीडिया के जारिए से ऐसी कई सारी चीजों का सामना करना पड़ता है।
निक्की तंबोली ने दिया जवाब-
निक्की तंबोली ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा- "आप मुझे कुछ भी कह सकते हैं और यह मुझे किसी भी तरह से हिला नहीं सकता है। मैं उन लोगों से अपने काम के लिए वेलिडेशन मांगने नहीं आई हूं, जिनका काम सिर्फ दूसरों को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना है। मेरी या किसी और की तुलना एक एडल्ट फिल्म स्टार से करना उन महिलाओं का अपमान है।"
निक्की तंबोली ने आगे बताया कि एडल्ट फिल्म स्टार को भी सम्मान का हक है। बकौल एक्ट्रेस,"बिना किसी वजह के एक महिला का दूसरी महिला का नाम लेकर अपमानित क्यों किया जाए? क्या ये वही भयानक व्यक्ति नहीं हैं, जो अपनी कामुक आंखों से इसी तरह की एडल्ट फिल्में देखते हैं? यहां तक कि एक एडल्ट फिल्म स्टार भी मानवीय स्तर पर सम्मान का हकदार है।"
निक्की तंबोली का वर्कफ्रंट-
हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली निक्की तंबोली को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 12' में देखा गया था। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो इस वक्त निक्की अपने साउथ के कुछ प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
