Bigg Boss First Finalist: निक्की तंबोली ने जीता टिकट टू फिनाले, अब हसीना को कोई नहीं कर सकता नॉमिनेट

Nikki Tamboli First Finalist Ticket To Finale Bigg Boss Marathi 5: बिग बॉस सीजन 18 के प्रीमियर में जहां चार दिन और बचे हैं तो वहीं बिग बॉस मराठी का सीजन 5 धीरे-धीरे अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। अब हर किसी की नजरें सिर्फ और सिर्फ बिग बॉस मराठी के फाइनलिस्ट पर टिकी हुई हैं इसी बीच इस रियलिटी शो को पहला फाइनलिस्ट मिल गया है।
एक्ट्रेस निक्की तम्बोली टिकट टू फिनाले जीतकर सीजन की पहली फाइनलिस्ट बन गईं। निक्की तंबोली पहले ही दिन से काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनी हुई थीं। इसके साथ ही अरबाज पटेल के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी टॉक ऑफ द टाउन बनी रही है। तमाम फैंस को सिर्फ निक्की और अरबाज के लिए ही ये शो देखते रहे हैं।
टिकट टू फिनाले टास्क की बात करें तो जिस प्रतियोगी के पास सबसे ज्यादा म्यूचुअल फंड सिक्के होंगे, वह फिनाले में अपनी जगह पक्की कर लेगा। तो निक्की तंबोली ने 300 सिक्के जमा किए और इस तरह बिग बॉस मराठी 5 की पहली फाइनलिस्ट बन गईं। घर के मास्टर ने सभी हाउसमेट्स के लिए एक और टास्क रखा, जिसे सूरज ने जीत ली। उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट से बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन निक्की से जीत नहीं सके।
कुछ दिन पहले राखी सावंत ने घर में धमाकेदार एंट्री की थी और निक्की तंबोली पर निशाना साधा था। राखी ने टिप्पणी की, "निक्की तम्बोली, सोडुन येनार तुला अंबोली (निक्की तम्बोली, मैं तुम्हें अंबोली में छोड़ दूंगी)।" ख़ैर, यह पहली बार नहीं था जब उनका इस तरह का टकराव हुआ हो। दोनों बिग बॉस 14 में साथ में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दिए थे, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। राखी सावंत के साथ-साथ बिग बॉस 15 और बिग बॉस मराठी 2 फेम अभिजीत बिचुकले भी मेहमान के तौर पर घर में एंटर हुए।
फिलहाल, गेम में निक्की तंबोली, अभिजीत सावंत, सूरज चव्हाण, धनंजय पोवार, वर्षा उसगांवकर, जान्हवी किल्लेकर और अंकिता वालावलकर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रैंड फिनाले रविवार 6 अक्टूबर को होगा। उसी दिन सलमान खान का बिग बॉस 18 का प्रीमियर होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications














