बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल की बाहों में 29 साल की हुई निक्की तंबोली, पूल साइड किया हनीमून जैसा रोमांस

Nikki Tamboli Arbaaz Patel Intimate Birthday Celebration: टेलीविजन एक्ट्रेस निक्की तंबोली अपने डेयरिंग लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। अब निक्की ने हाल ही में अपना 2वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है औ र उनके बर्थडे पार्टी में बॉफ्रेंड अरबाज पटेल ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। दरअसल, निक्की का 29वां बर्थडे उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल ने बेहद ही शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
अरबाज पटेल और निक्की हसीना के बर्थडे के स्पेशल दिन को मनाने के लिए जबरदस्त इंटीमेट वेकेशन पर हैं। पूल साइड दोनों एक दूसरे में पूरी तरह से खोए दिखाई दे रहे हैं। निक्की ने कुछ इंटीमेट तस्वीरें शेयर की हालांकि बाद में उन्होंने इन तस्वीरों को अपने पोस्ट से हटा दिया लेकिन बेसब्र फैन पेज तब तक उनकी तस्वीरों को अलग अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर चुके थे।
निक्की तंबोली के बर्थडे लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान लीफ प्रिंट बिकिनी में गजब की सेक्सी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में कभी निक्की सिर्फ बिकिनी में तो कभी जालीदार पैंट में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान हसीना अपने लुक को फ्लॉन्ट करती और अरबाज संग रोमांस करती दिखाई दे रही है। निक्की की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा कोजी और इंटीमेट हैं कि फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये बर्थडे सेलिब्रेशन है या फिर हनीमून।
निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की इस तस्वीर को देखने के बाद में काफी सारे लोग तो खुश भी होते हुए नजर आए। हालांकि काफी लोग कमेंट करते हुए देखे गए और गुस्से में भी दिखाई दिए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि बहुत ही बढ़िया जोड़ी है। हालांकि एक अन्य यूजर कमेंट करते लिखता है कि छिछोरा आदमी है।


Click it and Unblock the Notifications











