SUPER HIT..ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये खलनायक ..बनेगा पेशवा बाजीराव
शाहरूख खान स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस में खलनायक की भूमिका निभाने वाले निकेतन धीर जल्द पेशवा बाजीराव बनने जा रहे हैं।
शाहरूख खान की चैन्नई एक्सप्रेस में थंगबली का किरदार निभाने वाले निकेतन धीर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी टीवी की दुनिया में दोबारा एंट्री है। जी हां।
निकेतन धीर जल्द ही ऐतिहासिक शो पेशवा बाजीराव में बाजीराव की भूमिका निभा सकते हैं। इस शो के लिए उन्हें बाजीराव की भूमिका का प्रस्ताव भेजा गया है।
इन दिनों पेशवा बाजीराव शो दर्शकों के बीच अधिक पंसद किया जा रहा है। इसकी वजह पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाने वाले रुद्र सोनी हैं। उन्होंने बाजीराव के बचपन को बेहतरीन तरीके से पेश किया है।

मेकर्स का मानना है कि लीप लेने के बाद वह ऐसे किसी एक्टर को कास्ट करना चाहते हैं। जो दिखने पर ही एक तेज तर्रार योद्धा दिखाई दे। ऐसे में उनके सामने निकेतन धीर का नाम सबसे पहले आया है।
गौरतलब है कि जल्द ही यह शो लीप लेने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार लीप के बाद बाजीराव की भूमिका लिए निकेतन धीर पर मुहर लगा दी गई है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वैसे देखा जाए तो पिछले दो सालों से टीवी का माहौल काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। हिंदी फिल्मों के कई बड़े नाम लगातार टीवी की दुनिया की तरफ रुख कर रहे हैं। आइए यहां देखते हैं उन नामों की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications