निखिल पटेल की गर्लफ्रेंड ने दी दलजीत कौर को धमकी, मैसेज में शादी को लेकर खोला ये बड़ा राज

dalljiet kaur

Nikhil Patel's girlfriend safeena nazar threatened dalljiet kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में हैं। जब से दलजीत कौर ने दूसरी शादी की है तब से ही वह हेडलाइन में बनी हुई हैं। बता दें कि दलजीत कौर ने पिछले साल ही निखिल पटेल से शादी की थी। और शादी करके वह उनके साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दलजीत कौर और निखिल के बीच अनबन चलने लगी और दलजीत भारत आ गईं। भारत आने के बाद उन्होंने पति निखिल पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए। वहीं निखिल ने भी दलजीत को लीगल नोटिस भेजा।

दलजीत का कहना है कि निखिल SN को डेट कर रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले ही निखिल सफीना नजर के साथ मुंबई में नजर आए थे। दोनों की इन तस्वीरों को सबूत बनाकर दलजीत ने पुलिस में निखिल के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। वहीं दो दिन पहले निखिल की उंगली में अंगूठी देख दलजीत कौर फिर नाराज हुईं और उन्होंने निखिल और सफीना को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खरीखोटी सुनाईं।

वहीं अब बताया जा रहा है कि सनीफा नजर और दलजीत कौर के बीच तीखी नोकझोक हो गई है। सफीना ने दलजीत को कहा कि अगर वह उनका नाम इस तरह उछालेंगी तो वह उनकी पुलिस में शिकायत कर देंगी। वहीं दलजीत कौर ने एक मीडिया पोर्टल को कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक सफीना नजर ने दलजीत कौर को मैसेज कर कहा कि वह उनके बारे में बात करना बंद कर दें। वह उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने मैसेज में लिखा कि वह अपने पति के साथ बेहद खुश हैं। इसी के साथ ही सफीना ने दलजीत को धमकी भी दी है कि उन्होंने उनके बारे में लिखना बंद नहीं किया तो वह साइबर बुलिंग में दलजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगी। वहीं सफीना की इन बातों को सुन दलजीत कौर ने सफीना को केस करने की चुनौती दी है। इसके बाद दलजीत का कहना है कि उन्हें उनकी सुरक्षा को लेकर डर लगता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X