निखिल पटेल ने खोले दलजीत कौर के ये राज, बोले- अब मेरा उनके साथ रहना मुश्किल है...

Nikhil Patel- Dalljiet kaur: बिग बॉस और टीवी सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। दलजीत कौर ने हाल ही में अपने पति निखिल पटेल पर कई आरोप लगाए हैं। कभी वह उनका संबंध किसी और से बता रही हैं तो कभी दलजीत का कहना है कि निखिल शादी मानने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि दलजीत कौर और निखिल पटेल दोनों ने ही अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं। दलजीत ने निखिल पर तमाम अरोप लगाए, लेकिन अब निखिल पटेल ने भी चुप्पी तोड़ी है।
निखिल ने दलजीत से की रिक्वेस्ट
निखिल पटेल ने दलजीत से अलग होने के बाद दलजीत द्वारा लगाए गए उनके आरोप और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा कही गई बातों को ध्यान में रखते हुए वह यह गुजारिश करते हैं कि दोनों के बीच सम्मान बना रहे दोनों ही स्पष्ट रहें। निखिल कहते हैं कि दूसरे परिवार के साथ भी मिलकर रहना मुश्किल हो सकता है खासतौर पर तब जब वहां ऐसा चलन ना होता हो। निखिल कहते हैं कि दोनों बेटियों की मां है जो उनके रिश्ते की परवाह किए बगैर उनके साथ खड़ी रहती हैं।
सभी को सम्मान मिले- निखिल...
निखिल आगे कहते हैं परिवार और दोस्तों को भी सम्मान मिलना चाहिए। जिससे की सभी सकारात्मकता बनी रहे। वह दलजीत को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। और वह आशा करते हैं कि वह अब खुश रहेंगी और शांत रहेंगी। निखिल आगे कहते हैं कि वह गलतफहमियों को स्पष्टता से दूर करने में विश्वास रखता हूं। मैं दिल से दलजीत के लिए शुभकामनाएं दूंगा और उम्मीद करूंगा कि वह सकारात्मक रूप से आगे बढ़ें फिलहाल तो अब हम दोनों का साथ रहना मुश्किल है।
उन्हें केन्या में रहने में दिक्कत हो रही थी
इसके अलावा निखिल ने अपने रिश्ते के लिए यह भी कहा कि दलजीत कौर को केन्या में जीवन बिताने में दिक्कत हो रही थी। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। जब वह वहां से चली आईं तभी से मेरे रिश्ते का अंत हो गया। आपको बता दें कि दलजीत कौर और निखिल की शादी पिछले साल 10 मार्च को हुई थी, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते ठीक ना होने की वजह से वह अपने बेटे को लेकर भारत चली आईं।


Click it and Unblock the Notifications