Nikhil Patel ने Dalljiet Kaur पर साधा निशाना, कहा- 'उसे पता था मैं पहले से शादीशुदा हूं, लेकिन फिर भी...'

Nikhil Patel

Nikhil Patel On Dalljiet Kaur: दलजीत कौर और उनके अलग हुए पति निखिल पटेल की अनसक्सेसफुल शादी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। एक्ट्रेस, जिन्होंने केन्या के बिजनेसमैन पति निखिल के साथ शादी को दूसरा मौका दिया और अपनी शादी के बाद केन्या चली गईं, इस साल की शुरुआत में अपने बेटे जेडन के साथ भारत वापस आ गईं।

शुरुआत में इस बारे में बात करने के बाद दलजीत ने बाद में कई बार सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि कैसे उनके साथ धोखा हुआ है और निखिल के साथ 'दूसरी महिला' के इंवॉल्वमेंट के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस ने हाल ही में निखिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, जब उन्हें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना नजर के साथ भारत में देखा गया।

अब, कहानी का अपना पक्ष पेश करते हुए, निखिल ने पिंकविला के जरिए एक ऑफिशियल बयान जारी किया है और एक्ट्रेस पर गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया है। निखिल ने यह भी कहा है कि दलजीत को अच्छी तरह से पता था कि वह अभी भी 'मैरिड' हैं, और 'कानूनी रूप से तलाकशुदा' नहीं हैं, फिर भी, उन्होंने केन्या में उनके साथ रहने का फैसला किया।

निखिल लिखते हैं, 'दलजीत और मैं 2022 में दुबई में मिले और फिर मार्च 2023 में मुंबई, भारत में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। फंक्शन के ठीक बाद, हम नैरोबी, केन्या चले गए जहां मैं एक ब्रिटिश एक्सपैट के रूप में काम करता हूं और रहता हूं। हम जनवरी 2024 तक केन्या में एक परिवार की तरह साथ रहे जब वह जेडन के साथ भारत लौट आई। दलजीत केन्या जाने और मेरी बेटी और मेरे साथ वहां एक नई लाइफ शुरू करने पर बहुत जोर दे रही थी। वह इस फैक्ट को समझती थी कि मैं अभी भी अपनी पहली शादी से कानूनी रूप से तलाक नहीं ले पाया था। असल में उस समय मेरे लीगल काउन्सलर ने दलजीत के माता-पिता को एक लेटर भेजा जिसमें यह फैक्ट साफ तौर से बताया गया था। यही वजह है कि हिंदू समारोह गुरुद्वारा या मंदिर के बजाय एक बैंक्वेट हॉल मे किया गया था, और यह पूरी तरह से गैर कानूनी फंक्शन था जिसमें हमारे परिवार और दोस्त मौजूद थे। मेरा आखिरी तलाक इस साल जनवरी तक नहीं हुआ, उस समय तक दलजीत केन्या को हमेशा के लिए छोड़ चुकी थीं। दलजीत को किसी भी तरह से मेरी शादीशुदा स्थिति के बारे में गुमराह नहीं किया गया था, और यह फैक्ट था कि भारत में हमारा जश्न किसी भी तरह से नहीं मनाया जाना था, न ही यह एक "कानूनी" शादी का फंक्शन था।'

इसके अलावा, निखिल ने बताया कि दलजीत के साथ उनकी शादी पूरी तरह से 'दो संस्कृतियों और धर्मों' के मिलन का जश्न था और दलजीत का इसे 'कानूनी' कहना धोखा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह दलजीत को केन्या में अपना करियर बनाने में मदद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह भारतीय बाजार में अपनी स्क्रिप्ट और शॉर्ट फिल्म की मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही थीं।

निखिल लिखते हैं, 'दलजीत का यह दिखावा करना कि हमने कानूनी रूप से शादी कर ली है, तो यह जानबूझकर दिया जाने वाला धोखा है और इसका मकसद खुद को विक्टिम साबित करना है। हालांकि, सभी कानूनी सबूत, जो आसानी से मौजूद हैं, दिखाते हैं कि यह पूरी तरह से दो संस्कृतियों और धर्मों के मिलन का जश्न था। मैं स्वीकार करता हूं कि उस समय, हम दोनों अपने रिश्ते को बाद में लीगल बनाना चाहते थे, जब मेरा तलाक हो जाए। दलजीत के केन्या आने के बाद, मैंने उनके बिजनेस और प्रोफ़ाइल को खड़ा करने में उनकी मदद करने के लिए एनर्जी, समय और रिसोर्सेस दिए। मैंने उन्हें मीडिया अधिकारियों से मिलवाया और उसे उसके YouTube चैनल और पॉडकास्ट के लिए एक पूरा स्टूडियो सेटअप किया। उन्होंने स्क्रिप्ट लिखकर और अपनी शॉर्ट फिल्मों को बाजार में लाने की कोशिश करके भारत में काम हासिल करने के लिए लगातार कोशिश की। हालांकि उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। एक सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में, मैं उनके प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट किया।''

दलजीत द्वारा निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाने के लिए निखिल ने एक्ट्रेस को 'पाखंडी' कहा और लिखा कि एक्ट्रेस केन्या में उनके साथ जाने से पहले उनकी वैवाहिक स्थिति के बारे में अच्छी तरह से जानती थीं। उन्होंने लिखा, 'चूंकि मैं इस सीन में अपने काम की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं, इसलिए दलजीत के लिए यह जानना जरूरी है कि मुझे "धोखेबाज" कहना और यह दावा करना कि मेरे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे, पाखंड है, क्योंकि वह केन्या में मेरे साथ रहने के लिए कंफर्टेबल थीं, जबकि वह अच्छी तरह से जानती थीं कि मैं अभी भी कानूनी रूप से शादीशुदा हूं। दलजीत और जेडन के केन्या छोड़ने के बाद से पिछले आठ महीनों में, सोशल मीडिया पर लोग मेरी प्रोफाइल की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे दावा किया कि एक्ट्रेस ने उनके साथ कॉल और वीडियो कॉल पर गलत व्यवहार किया। निखिल ने खुलासा किया कि दलजीत के भारत आने के बाद भी वह उनके साथ कॉन्टैक्ट में थे। निखिल ने यह भी कहा कि उनकी बड़ी बेटी अब दलजीत के साथ खुद को जोड़ना नहीं चाहती। निखिल ने लिखा- 'दलजीत हमेशा मेरी बेटी की इच्छाओं का सम्मान नहीं किया करती थीं और उनका ये कदम जिसे वो सभी महिलाओं के लिए बता रही हैं वो दरअसल उनकी सोच के अंतर को दिखाती है। मेरी टीनेज बेटी काफी बड़ी है और दलजीत की हरकतें उसे मानसिक, सोशली और साइकोलॉजिकल दबाव में डालती रहती हैं। यह दिल दहला देने वाला है क्योंकि मैं एक मासूम इंसान के इस निरंतर, साइबर ट्रोलिंग के लिए खुद को जिम्मेदार मानता हूं। मैं दलजीत से प्रार्थना करता हूं कि वह मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दें।'

दलजीत द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर पर कटाक्ष करते हुए निखिल ने कहा कि एक्ट्रेस ने अपने 'पूर्व पति' (शालीन भनोट) के साथ भी यही किया है और लिखा, '2 अगस्त को मेरे जन्मदिन पर दलजीत ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने पूर्व पति के खिलाफ इस्तेमाल की गई रणनीति को दोहराया। दिलचस्प बात यह है कि एफआईआर में उन्होंने झूठा दावा किया है कि मैं एक एनआरआई हूं, जबकि मैं NRI नहीं हूं। मैं एक ब्रिटिश नागरिक हूं और हमेशा से रहा हूं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X