निखिल पटेल गर्लफ्रेंड के साथ आए मुंबई तो टूट के बिखर गईं दलजीत कौर, बोलीं- मेरा बेटा अभी भी तुम्हें पापा...

dalljiet kaur

Nikhil Patel came to Mumbai with girlfriend: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि दलजीत कौर ने 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। उनकी शादी कुछ महीने ही टिक पाई और दलजीत भारत आ गईं। दलजीत ने निखिल पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, लेकिन निखिल ने यह बात कभी नहीं मानी और उन्होंने दलजीत को लीगल नोटिस भेज दिया था, लेकिन बीते दिन निखिल पटेल की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। जहां देखा जा सकता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सफीना के लेकर मुंबई आए हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो निखिल और सफीना काफी क्लोज थे। टैली टॉक ने दोनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। दलजीत के फैन्स का मानना है कि निखिल अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भारत इसलिए आए हैं क्योंकि वह बस दलजीत को हर्ट करना चाहते हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस दलजीत कौर ने निखिल की कुछ प्राइवेट फोटो शेयर की हैं साथ ही में उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसी के साथ ही दलदीत इमोशनल नोट भी लिखती हैं।

तस्वीर को शेयर करने के साथ ही दलजीत ने लिखा- 'पिछले साल, पिछली रात, मैंने लंदन के उस एशियाई रेस्तरां में आपके सभी परिवार के सदस्यों को सरप्राइज डिनर के लिए इकट्ठा किया था। उस शाम को आपकी पत्नी के रूप में मेज़बानी करना मेरे लिए बेहद खास था- हालांकि, उस पल, आपने मुझे इसी तरह से पेश किया था। डिनर के बाद, हम आपके जन्मदिन के लिए बीकन्सफ़ील्ड चले गए थे। मैंने इसके लिए बहुत तैयारियां की थीं। क्योंकि मैं चाहती थी कि यह आपके लिए एक खास दिन हो। यह हमारी शादी के बाद आपका पहला जन्मदिन था और मैं उत्साह से भरी हुई थी।'

'आज, जब मेरे चेहरे पर आंसू बह रहे हैं, मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं, निखिल। हर कोई कहता है कि मुझे ठीक होना चाहिए, लेकिन आप यहां हैं, मेरे सारे घावों को फिर से कुरेद रहे हैं और उन्हें फिर से ताजा कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी समझ पाऊंगी... आप जो करते हैं और जिस तरह से करते हैं, वही करते हैं। इसके बाद दलजीत अपने इमोशन शेयर करती हैं' वहीं आखिरी में वह लिखती हैं-

'वैसे, जेडन अभी भी तुम्हें पापा कहता है। यह शर्म की बात है कि मुझे अपने 10 साल के बच्चे को यह भावना भुलाना पड़ रहा है... तुमने मुझसे इतनी बड़ी शादी की मेरा बच्चा उस याद को मिटा नहीं सकता।' इसके आगे दलजीत लिखती हैं कि 'तो एसएन को दोबारा नोटिस किया गया है?? मुझे यकीन है कि आपका पीआर, पा**ल, यह सब कर रहा है।' बता दें कि दलजीत के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X