SURPRISE: कुमकुम भाग्य में होने वाली है इस एक्टर की धमाकेदार एंट्री!
[टेलीविजन] जीटीवी के मशहूर शो 'कुमकुम भाग्य' में जल्द ही एक धमाकेदार एंट्री होने वाली है। जी हां, एक्टर निखिल आर्या इस शो में अभि के दोस्त बनकर एंट्री लेने वाले हैं। निखिल को हमने अंतिम बार शो 'ये दिल सुन रहा है' में देखा था।

शो में निखिल एक उभरते हुए रॉकस्टार होंगे, जो अभि के जितना ही पॉपुलर होना चाहता है। रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल में निखिल का किरदार पॉजिटिव होगा। और तनु की जिंदगी में इस किरदार की अहमियत काफी ज्यादा होगी।
ENTRY: कपिल शर्मा की वाइफ करेंगी 'जमाई राजा' में धमाकेदार एंट्री
बहरहाल, कुछ ही दिनों पहले हमें पता चला था कि कुमकुम भाग्य में एक किरदार की एंट्री होने वाली है, जो अभि उसका स्टारडम छिनना चाहेगा। शुरू में वह किरदार पॉजिटिव होगा, लेकिन समय के साथ वह तनु के साथ मिलकर अभि- प्रज्ञा की जिंदगी बर्बाद कर देगा। ....हम्मम. हो सकता है वह किरदार निखिल का ही हो..
बता दें, कुमकुम भाग्य एकता कपूर का एक ऐसा शो में जो हर हफ्ते टॉप 3 की लिस्ट में शुमार होता है। अभि - प्रज्ञा की प्रेम कहानी लोगों को खासा पसंद आती है। खैर.. अब देखते हैं इस नई एंट्री के साथ सीरियल में क्या बदलाव आता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications