बिग बॉस में निहिता के बाद लक्ष्मी से किए गए सेक्स के सवाल

बिग बॉस के घर में पहले ही दिन से अश्लीलता की शुरूआत हो गयी थी, जब सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की वाइफ निहिता विश्वास से यह पुछा गया कि क्या तुमने कई चार्ल्स के साथ सेक्स किया है? इस सवाल के साथ ही 23 वर्षीय निहिता पहले तो झेप गयी। लेकिन इसके बाद खुद को संभालते हुए कहां कि वो ते जेल में हैं ऐसा पॉसीबल नहीं है।
इसके बाद भी निहिता ही सबका टारगेट रही उसके बाद उनसे यह सवाल किया गया कि तुमने एक ऐसे आदमी के साथ जिंदगी बिताने का फैसला क्यों किया जो 8 साल से जेल में बंद सजा काट रहा है। इस बात को सुनकर उसकी आंख मे आसूं आ गये, फिर अपने दर्द को छिपाते हुए कहा कि ये खुशी के आंसू हैं, मैं तो हंसते हंसते शोभराज की बाहों में मर भी सकती हूं। यह जवाब पूजा बेदी के किये गये सवालों के थे।
कल बिग बॉस में पूजा ने ही इसी घर में रह रहे किन्नर लक्ष्मी नारायण से उनके लव लाइफ के बारे में सवाल किया तब इस बात पर लक्ष्मी ने कहा कि मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड है। उसे मैं करीब दो साल से जानती हूं आज वो मेरे परिवार के काफी करीब है। हमारे बीच सेक्स जैसा कोई रिश्ता नहीं है।
इतने में ही पूजा ने चुप्पी नही साधी उन्होंने लक्ष्मी से यह भी पूछा कि क्या आप सेक्सुअल रिलेशनशीप को मिस करती हैं तो इस बात पर हां बहुत ही कम समय आता है जब मैं सेक्सुअल रिलेशनशीप की कमी महसूस करती हूं, मैं सेक्स में खुद से आगे नहीं बढ़ती जब तक की सामने वाला आगे बढ़े।
इस बिग बॉस में लगता है कि पूजा हर बार एक चैट शो करती है जिसमें हर दिन उनका एक नया टारगेट होता है। देखतें हैं कि अब पूजा का अगला निशाना कौन होता है।


Click it and Unblock the Notifications











