बिग बॉस में मेरे साथ गलत हुआः निहिता

Nihita Biswas
बिकनी किलर चा‌र्ल्स शोभराज की वाइफ निहिता विश्वास बिग बॉस 5 के घर से बाहर होने वाली पहली उम्मीदवार है और उनका कहना है कि शो से उसे निकालने का फैसला अनुचित है। बहुत ही जल्दबाजी में यह फैसला लिया गया था।

नेपाल से आई 22 वर्षीय निहिता इस शो में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थी। निहिता का कहना है कि यह पूरी तरह से सही नहीं है मुझे खुद को साबित करने का मौका नहीं दिया गया। लोग वास्तविक निहिता को जान नहीं सके। वे मुझे समझ नहीं सके।

हम आपको बता दें कि शो के पहले हफ्ते में मॉडल वीजे पूजा मिश्रा या निहिता में से किसी एक को बाहर होना था।
निहिता ने कहा कि मैं पूजा से बुरी नहीं हूं, हो सकता है कि उसके कुछ संपर्क हों। इसलिए उसे नहीं निकाला गया और मुझे झटका झेलना पड़ा। शो में अन्य प्रतिभागियों का मेरे प्रति खराब व्यवहार था और मेरे बारे में बुरा बोलते थे लेकिन वह सब काट दिया गया। निहिता तीन साल पहले सुर्खियों में आई थी जब उसने काठमांडो की जेल में शोभराज से शादी की थी और शोभराज से प्यार करने का दावा किया था।

निहिता ने कहा मुझे बुरा लग रहा है कि मैं हारकर घर लौट रही हूं, लेकिन मैं जल्द ही संभल जाऊंगी। मैं पिछले तीन साल से इसी हाल में हूं और इसे संभाल लूंगी। मैं अपने पति के लिए लड़ती रहूंगी। भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर निहिता ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है।

उसने कहा कि अब वह बिग बॉस जैसे शो में बिल्कुल भाग नहीं लेगी। वह डांस से जुड़े शो में जा सकती है। निहिता ने कहा कि वह नेपाल लौटने को लेकर खुश है लेकिन डरी हुई भी है क्योंकि पता नहीं लोग शो में उसकी हार को किस तरह लेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X