बिग बॉस 8- निगार खान करेंगी एंट्री

बिग बॉस का घर हमेशा ही नये नये सरप्राइज से सजा होता है। हाल ही में बिग बॉस 8 में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई रेने और डिंपी महाजन। अब खबर आ रही है कि आज यानी 9 नवंबर के एपिसोड में निगार खान एंट्री करने वाली हैं। पिछले सीजन में भी निगार खान आई थीं लेकिन सिर्फ एक मेहमान के तौर पर। निगार की बहन गौहर खान पिछले सीजन में प्रतिभागी थीं और साथ ही सीजन की विजेता भी बनीं थीं।

फिल्हाल अभी तो ये कयास लगाए जा रहे हैं कि निगार खान घर में एंट्री करने वाली हैं। साथ कुछ का ये भी कहना है कि जिस तरह से हर रविवार कोई ना कोई टीवी सेलिब्रिटी आकर घरवालों को ये बताता है कि वो लोग बाहर कैसे दिख रहे हैं और उनकी छवि बाहर कैसी जा रही है उसी तरह इस रविवार निगार खान भी आकर बिग बॉस के प्रतिभागियों को बाहर नज़र आ रही उनकी छवि को लेकर बात करनें आ रही हैं।

जहां तक बात है वाइल्ड कार्ड एंट्री की तो ऐसा तो संभव नहीं हो सकता कि एक ही हफ्ते में एक के बाद एक तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हों। फिल्हाल आज के एपिसोड में थोड़ा ही वक्त रह गया है और आज सुशांत या पुनीत में से कोई एक बाहर हो सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X