मेरे आंसू रियल थे मगरमच्छ के नहीं- निगार खान
कुछ ही समय पहले बिग बॉस 8 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटस्टेंट निगार खान की एंट्री हुई थी और पिछले हफ्ते सबसे कम वोट पाकर वो घर से बाहर भी हो गयीं। हालांकि निगार खान का बिग बॉस का सफर काफी उतार चढ़ाव से गुजरा लेकिन बाहर आकर निगार काफी खुश दिखीं। उनके लिए बिग बॉस के घर में बिताए गये ये कुछ दिन काफी खूबसूरत थे।
घर से बाहर आने के बाद जब निगार खान को किसी एक प्रतिभागी पर बम फेंककर उन्हें अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट करने को कहा गया तो निगार ने उपेन का नाम लिया। साथ ही निगार ने ये भी कहा कि उपेन बहुत अच्छे इंसान हैं। पुनीत व गौतम को लेकर निगार ने कहा कि इन लोगों के मन में बहुत ज्यादा निगेटिविटी है।
निगार खान के जाने से रेने को सबसे ज्यादा दुखी पाया गया। आइये देखते हैं निगार के घर से बाहर जाने के बाद घर में क्या क्या हुआ।
nigar khan bigg boss 8 bigg boss eviction tv colors salman khan निगार खान सलमान खान बिग बॉस 8 बिग बॉस टीवी कलर्स


Click it and Unblock the Notifications