बिग बॉस 7 जीतते ही बदले सुर, गौहर-कुशाल की शादी पर सस्पेंस
शो के शुरू होने के चंद एपीसोड के बाद ही गौहर और शो के प्रतियोगी कुशाल टंडन की प्रेमकहानी सामने आ गयी थी। साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले दोनों ने शो के अंदर ऐसा माहौल बना दिया कि लोगों को लगने लगा कि दोनों शो के खत्म होने के तुरंत ब्याह रचा लेंगे। लेकिन शो के खत्म होते ही अब दोनों के बारे में कुछ और ही खबर आ रही है।
'बिग बॉस-साथ 7' की विजेता गौहर खान की बड़ी बहन निगार जेड. खान का मानना है कि गौहर अपने सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन से शादी करेंगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि इस बाबत अभी इंतजार करना होगा। एक संवाददाता सम्मेलन में उनकी मां रजिया से पूछा गया कि क्या वह गौहर और कुशाल की शादी कराएंगी।
इस पर उन्होंने कहा, "गौहर बहुत समझदार लड़की है। अगर वह ऐसा चाहती है तो यकीनन आगे बात चलाई जाएगी।" हालांकि, निगार ने कहा कि भविष्य में क्या होना है यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। लेकिन भविष्य के चक्कर में हम आज की खुशी से इंकार नहीं कर सकते हैं।
निगार खान की बातें इशारा कर रही थीं कि अभी भी गौहर-कुशाल की रिलेशनशिप पर उन्हें थोड़ा संदेह हैं। खैर दोनों क्या फैसला लेते हैं इस बारे में पता तो आने वाले वक्त में ही चल जायेगा लेकिन इससे पहले के भी कई सीजनों में ऐसे जोड़े देखने को मिले थे जो कि शो के अंदर तो दो बदन और एक जान होने का दावा करते दिखे लेकिन शो खत्म होने के बाद एक-दूसरे को पहचानते भी नहीं थे।
गौरतलब है कि गौहर खान कलर्स के सबसे पॉपुलर विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सातवें संस्करण की विजेता चुनी गई हैं। 27 दिसंबर को हुए भव्य समापन समारोह में बतौर ईनाम उन्हें 50 लाख रुपये मिले।


Click it and Unblock the Notifications
