500 बार रिजेक्ट होने के बाद एक्टिंग छोड़ ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग करना चाहती थी 'अक्षरा' की ननद! छलका दर्द
Nidhi Uttam Career Struggle: यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा की ननद नंदिनी का किरदार निभा कर फेमस हुई निधि उत्तम आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगलिंग दोनों को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक वक्त पर एक्टिंग छोड़ने का मन बना चुकी थी। लेकिन अचानक से उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि उन्हें करियर का सबसे बड़ा रोल मिल गया।

500 ऑडिशन देने के बाद भी नहीं हुआ सिलेक्शन
निधि उत्तम ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने तक़रीबन 500 ऑडिशन दिए लेकिन कहीं पर भी सिलेक्शन नहीं हुआ था। हर बार रिजेक्ट होने के बाद में मेरी उम्मीद पूरी तरीके से टूट गई थी। मेरा आत्मविश्वास टूट चुका था और मैं सब कुछ छोड़ देना चाहती थी।"
निधि उत्तम ने यह सब बातें इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताई हैं। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "एक वक्त ऐसा भी था जब मैंने सोचा था कि सब छोड़ कर वापस ग्राफिक डिजाइनिंग करने लगूं। मैंने उसी की पढ़ाई की हुई थी और लगा था कि अब एक्टिंग में कुछ भी नहीं होगा।"
दिव्यांग लड़की के रोल के लिए आया ऑफर
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि साल 2009 में उन्हें एक प्रोडक्शन हाउस से फोन कॉल आया था और इस पर बात करते हुए निधि ने बताया कि "मुझे कहा गया था कि आपको व्हीलचेयर पर बैठकर एक सीन करना पड़ेगा क्योंकि किरदार दिव्यांग लड़की का है। पहले तो मुझे काफी ज्यादा हिचकीचाहट हुई थी कि मैं इस रोल को करूं या ना करूं।"
एक रोल से बदली किस्मत
निधि ने बताया कि "फिर मैंने सोचा कि इसको क्यों नहीं करना चाहिए? यह तो मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज भी होगा। वैसे भी मुझे कहीं पर काम नहीं मिल रहा है और इतने सारे रिजेक्शन के बाद में पूरी तरीके से हॉपलेस भी हो चुकी थी। लेकिन यही रोल मेरे करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।"
निधि ने बताया कि "ऑडिशन के बाद में मुझे लुक टेस्ट के लिए बुलाया गया था और सिंपल सा सूट पहना दिया गया था। हल्का सा मेकअप किया गया था और व्हीलचेयर पर बैठाकर मेरा लुक टेस्ट किया गया था। मुझे इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि इसके बाद मेरी जिंदगी काफी बदल जाएगी। इसी लुक टेस्ट के बाद मुझे नंदिनी का किरदार मिला था।"
आज भी नंदिनी कहकर बुलाते हैं लोग
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि नंदिनी मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा किरदार बनेगा। आज भी काफी सारे लोग मुझे मेरे नाम से ज्यादा नंदिनी कहकर ही बुलाते हैं और मुझे यह काफी अच्छा भी लगता है।"
इस पोस्ट के जरिए निधि ने डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस, राजन शाही और उनकी पूरी टीम का शुक्रिया भी कहा। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में आने वाले लोगों के लिए खास संदेश भी दिया कि "हार मत मानो। लगातार मेहनत करते रहो। उम्मीद का दामन कभी मत छोड़ो और आपका वक्त जरूर आएगा।"
निधि उत्तम का करियर
अगर हम निधि उत्तम के आगे करियर की बात करें तो आपको बता दें कि यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काम करने के अलावा वह कसौटी जिंदगी की, एक बूंद इश्क, दिल बोले ओबेरॉय और अघोरी जैसे शोज में भी नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications