रिवीलिंग मोनोकिनी पर लो-वेस्ट जींस पहनकर Nia Sharma ने बढ़ाया पारा, पर यूजर्स ने लगा दी क्लास

Nia Sharma latest look: टीवी अभिनेत्री निया शर्मा अक्सर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। उनकी आउटफिट से लेकर फैशन सेंस तक कई बार लोगों को पसंद आता है तो कई बार वो ट्रोल भी हो जाती हैं। वो एक बार फिर अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को निया शर्मा एक इवेंट में शामिल हुई थीं।
इस इवेंट में निया शर्मा ने काले रंग के रिविलिंग मोनोकिनी के साथ लो-वेस्ट जींस पहना था। निया शर्मा इस आउटफिट में बेहद बोल्ड लग रही थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। कहना गलत नहीं होगा कि निया शर्मा ने अपने बोल्ड लुक्स से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।
कई यूजर्स जहां निया शर्मा के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर्स को उनका यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। इससे पहले भी निया शर्मा सफेद मोनोकिनी और जींस में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
एक यूजर ने लिखा है- उर्फी की सिस्टर लग रही है। एक और यूजर ने लिखा है- नाम की उर्फी बदनाम है बाकी सब भी वैसी ही है। एक और यूजर ने लिखा है- आपको भी उर्फी जावेद की हवा लग गई है। एक और यूजर ने लिखा है- कितनी गंदी लग रही हो बता नहीं सकती।
निया शर्मा पहले भी कई बार अपने आउटफिट की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें ट्रोल होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। निया शर्मा कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं और काफी बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री मानी जाती हैं। निया शर्मा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











