आग के साथ खतरनाक करतब करती नजर आईं Nia Sharma, वीडियो देखकर फैंस ने दांतों तले दबाई उंगली!

Nia Sharma Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निया शर्मा को सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक गिना जाता है और हाल के पोस्ट ने ये साबित भी कर दिया कि वो काफी बोल्ड हैं।
निया शर्मा जो सोशल मीडिया क्वीन हैं, उनका एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो खतरों से खेलती नजर आ रही हैं। निया का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो ऐसे करतब दिखाती नजर आईं, जिसके बारे में सोचना हर किसी के बस की बात नहीं।
निया शर्मा इस वीडियो में आग की रस्सी से कूदती नजर आ रही हैं और साथ ही आग के स्टैंड पर वो ऐसे खिसक कर जा रही हैं कि लोग हैरान हो रहे हैं। निया शर्मा को ऐसे करतब देखकर उनके फैंस ने दांतों तले उंगली दबा ली है।
बता दें कि निया शर्मा के 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने की खबरें तब सामने आने लगी थी। जब 'खतरों के खिलाड़ी 14' में होस्ट रोहित शेट्टी ने अनाउंस किया कि निया 'बिग बॉस 18' में पार्टिसिपेट कर रही हैं। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये साफ कर दिया था कि वो इस शो में नहीं जा रही।
रवि दुबे के साथ ज़ी टीवी का शो जमाई राजा करने के बाद निया शर्मा की फैन फॉलोइंग में बेतहाशा इज़ाफा हुआ। इस सीरियल में निया और रवि की जोड़ी को फैन्स ने इतना पसंद किया कि जमाई राजा 2.0 के साथ इस शानदार जोड़ी ने डिजिटल टीवी पर अपनी वापसी की। कॉमेडी नाईट्स बचाओ के साथ निया शर्मा ने कॉमेडी करने की भी कोशिश की। हालांकि, उनका कॉमेडी अवतार लोगों को इतना ज़्यादा पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा लोकप्रियता बहने सीरियल में मानवी के किरदार से मिली थीं।


Click it and Unblock the Notifications