'जमाई 2.0 सीजन 2' में खुद के स्टाइल स्टेटमेंट पर निया शर्मा ने बोला- मुझे ये ट्रोल करवा देते हैं

By Filmibeat Desk

शो 'जमाई राजा' का 2014 में पहली बार प्रीमियर हुआ था जिसने 3 साल तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। ज़ी5 ने हाल ही में अपने वेब सीरीज़ वर्शन के दूसरे सीजन 'जमाई 2.0 सीजन 2' की घोषणा की है जिसके ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले सीज़न की सफलता के बाद, शो का दूसरा सीज़न इस साल 26 फरवरी को अपने प्रीमियर के लिए तैयार है।

जिसका प्लॉट पहले से बड़ा और अधिक ग्लैमरस होगा।चूंकि यह शो अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए प्रसिद्ध है, ऐसे में शो की मुख्य नायिका निया शर्मा ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट के बारे में बात करते हुए साझा किया,"अपना खुद का फैशन स्टेटमेंट बनाने के बारे में, मैं यह कहना चाहूंगी कि यह हमेशा मेरे दिमाग की क्रिएटिविटी रही है। यह या तो मुझे बहुत बुरी तरह से ट्रोल करवा देता है या मुझे कई बार एक्सपेरिमेंट करने के लिए सराहना मिलती है।

Nia Sharma

मैं दोनों तरह की प्रतिक्रियाओं की सराहना करती हूं। मैं अलग दिखने के लिए निश्चित रूप से कुछ प्रयास करती हूं और मैं जो कुछ भी करती हूं उसमें अपना सिग्नेचर स्टाइल जोड़ देती हूं। ठीक इसी तरह से मैंने जमाई 2.0 सीजन 2 में अपनी स्टाइलिंग की है। मैं फिर से कहना चाहूंगी कि मेरा किरदार ड्रेसिंग के मामले में निया की तरह है, जैसे मैं शो में बात करती हूं। इसलिए, यह मेरे लिए बहुत स्वाभाविक रूप से आया कि मैं कैसे कपड़े पहनना चाहती थी।

यह अपने आप बहुत एफर्टलेस हो जाता है जब आपको उसी तरह तैयार होना होता है जैसे आप असल जिंदगी में तैयार होते हैं।"'जमाई 2.0 सीजन 2' के ओरिजिनल लीड में सिद्धार्थ के किरदार में रवि दुबे और रोशनी की भूमिका में निया शर्मा के साथ-साथ अचिन्त कौर, सुधांशु पांडे, विन राणा और प्रिया बनर्जी नज़र आएंगी। आरम्भ एम सिंह द्वारा निर्देशित, दूसरे सीज़न में रिश्तों की अग्नि परीक्षा होगी और रोमांस सेंटर स्टेज में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X