..................... Nia sharma talk about her flat stomach actress stop eating। निया शर्मा ने फ्लैट बैली पर की बात एक्ट्रेस ने खाना किया बंद - Hindi Filmibeat

निया शर्मा ने फ्लैट बैली पाने के लिए 3 साल के लिए छोड़ दिया था खाना, खुद किया खुलासा

By Filmibeat Desk

निया शर्मा इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो के कारण चर्चा में हैं। साथ ही निया शर्मा इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के कारण भी छाई रहती हैं। निया शर्मा हमेशा से ही अपने हॅाट फिगर के लिए लोकप्रिय हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि निया शर्मा ने इस बॉडी को पाने के लिए काफी मेहनत की है। निया शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैसे फ्लैट बैली पाने के लिए उन्होंने खाना छोड़ दिया है। एक इंटरव्यू में निया शर्मा ने कहा है कि उन्हें परफेक्ट बॉडी पाने के लिए काफी समस्या का सामना किया है।

निया शर्मा ने बताया कि मैंने अपने शरीर से कभी नफरत नहीं की। मैंने खाना छोड़ दिया था। आप यहां खाना छोड़ने का मतलब डाइट नहीं समझ सकते हैं। निया ने कहा कि मैं खाली पेट सोती थी। खाली पेट उठती थी। यहां तक कि खाली पेट जिम भी मैं जाती थी। मुझे भूख भी नहीं लग रही थी। मैंने अपनी एपेटाइट को खो दिया। मैं एक दम सटीक दिखने के लिए काफी मेहनत करना चाहती थी।

Nia Sharma

मैं केवल अपनी बैली को देख रही थी। मैं कह रही थी इसे तो देखो। मैं काफी साधारण लुक वाली लड़की हूं। मैं इसे स्वीकार करती हूं। मेरे हिसाब से ऐसे बात करने में कोई बुराई नहीं है। निया शर्मा ने आगे कहा कि नफरत बहुत मजबूत शब्द है। ऐसा कुछ भी नहीं है जो मैं अपने शरीर में बदलना चाहूंगी। मुझे ब्लोटिंग की समस्या है।

मैंने वो समय भी देखा है। नहीं शायद, वो मेरे दिमाग में था। मैं एक ऐसी लड़की थी जो हर समय स्लिम थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।निया ने बोला कि फ्लैट टमी पाने के लिए मुझे 3 साल लग गए। साल में 365 दिन में मेरा पेट फ्लैट नहीं रह सकता। मेरी बस वो समस्या है। मैं कभी भी उनके साथ डील नहीं कर पाती। बता दें कि हाल ही में निया शर्मा का म्यूजिक वीडियो फूंक ले भी रिलीज हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X