निया शर्मा का शो 'सुहागन चुड़ैल' सिर्फ 4 महीने में हो रहा ऑफ-एयर? इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड!

Nia Sharma Show Suhagan Chudail Last Episode

Nia Sharma Show Suhagan Chudail Last Episode: इन दिनों टीवी के ऐसे काफी सारे शोज हैं जो कि बहुत ही जल्दी-जल्दी ऑफ एयर हो रहे हैं। इससे पहले काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो 'लाफ्तर शेफ़्स' बंद हुआ। लेकिन अब खबर आ रही है की कलर्स टीवी पर एक और मशहूर शो ऑफ एयर होने जा रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुपरनैचुरल ड्रामा शो 'सुहागन चुड़ैल' की।

'सुहागन चुड़ैल' में इस समय निया शर्मा को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दे कि उनके अलावा शो में जैन इबाद खान और देबचंन्द्रिमा सिंहा रॉय को भी अहम रोल में दिखा गया। 'नागिन 4' के बाद निया शर्मा को एक बार फिर से 'सुहागन चुड़ैल' में एक सुपरनैचुरल पावर के तौर पर दिखाया गया है।

सीरियल में निया शर्मा को 'निशी' के रोल में देखा गया और दर्शकों द्वारा भी उनका किरदार काफी पसंद किया गया। शो को 27 मई 2024 को टेलीकास्ट किया गया था और सिर्फ 4 महीने के अंदर ही अब इस शो को अफेयर करना पड़ रहा है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार खबर आ रही है कि निया शर्मा 'बिग बॉस 18' में नजर आने वाली है।

इसीलिए अब कहा जा रहा है कि सलमान खान का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18', निया शर्मा के शो 'सुहागन चुड़ैल' के टाइम स्लॉट पर देखने को मिलेगा। बता दे कि बिग बॉस 18 का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है और इसके मुताबिक 6 अक्टूबर, रविवार को इसका प्रीमियर रात 9 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

इसी के चलते कहा जा रहा है कि निया शर्मा के शो सुहागन चुड़ैल का आखिरी एपिसोड 2 अक्टूबर 2024 को रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। साथ ही आप इसके आखिरी एपिसोड को जियो सिनेमा पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं। जो आपको मुफ्त में देखने को मिलेगा।

Read more about: nia sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X