पापा के गुजर जाने के बाद परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहती थी Nia Sharma, कड़ी मेहनत से बनी सुपरस्टार

Nia Sharma Struggle Story: निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। निया शर्मा जितनी बेबाक हैं उससे कई गुना ज्यादा मेहनती हैं। निया शर्मा ने बिना किसी शॉर्ट कर के जिस तरह दिन रात एक कर कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है वो हर किसी के वश की बात नहीं होती है।
उन्होंने एक बार खुद अपने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की थी और अपनी स्ट्रगल से लेकर अपने पापा के गुजर जाने के मुश्किल दौर के बारे में भी बताया था। मीडियो को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में अपने सफ़र को लेकर खुलकर बात की। जो कि काफी इंस्पायरिंग है।
निया शर्मा ने बताया कि किस तरीके से उनके पिता के जाने के बाद में उनका जीवन पूरी तरीके से बदल गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनको मेकअप करना नहीं आता था और वह अपनी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा उलझन में रहा करती थी। उन्होंने बताया कि वह हर रात सो भी नहीं पाती थी क्योंकि अपने फ्यूचर और जिंदगी को लेकर चिंता में रहती थी।
निया शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि टीनएज के साल काफी ज्यादा उनके लिए तनावपूर्ण थे। ऐसा इसीलिए क्योंकि जब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया। उनकी जिंदगी में बदलाव आया। एक्ट्रेस ने बताया कि "मेरा भाई कमाने के लिए स्ट्रगल कर रहा था और हर रात मैं यही सोचती थी कि मुझे अपने पैरों पर खड़ा होना है।"
निया शर्मा ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं नौकरी करना चाहती थी जिससे कि मैं अपने परिवार पर बोझ ना बन पाऊं। हर दिन में यही सोचती थी और मेरी जिंदगी में कोई बड़ा सपना भी नहीं था।" एक्ट्रेस ने बताया कि वह तब एक पत्रकार बनना चाहती थी और इसीलिए उन्होंने पत्रकारिता को चुन लिया था।
निया शर्मा ने बताया कि "कॉलेज के दिनों में वह कभी भी कोई पार्टी नहीं किया करती थी और पढ़ाई पर फोकस करती थी। मैं 20-25 हजार रुपए की सैलरी वाली नौकरी चाहती थी और मैं यही सोचा था कि मेरे लिए सही रहेगा। लेकिन भगवान कुछ और चाहते थे। मुझे गाइड करने के लिए सिर्फ मेरा भाई और मेरी मां थे।"
एक्ट्रेस में आगे बात करते हुए बताया कि "मैंने MC की नौकरी की और वहां पर मैं इवेंट्स में जाकर एंकरिंग किया करती थी। मैंने यह नौकरी इसीलिए की क्योंकि मैं बात करना चाहती थी। मुझे इवेंट होस्ट करना बहुत पसंद था और मैं 2 घंटे के लिए 2.5 हजार रुपए ले लेती थी। लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि इन अजीबोगरीब नौकरियों से मैं कहां पहुंच जाऊंगी। लेकिन फिर भी बिना कुछ चाहे मैंने काम किया।"


Click it and Unblock the Notifications











